Posted by : achhiduniya 26 June 2024


लोकसभा चुनाव के बाद सी साल अक्टूबर में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने की संभावना हैं, इससे पहले राजनीतिक दल अभी से अपने सियासी गुणा भाग में जुट गए हैं। राजनीतिक पार्टियां चुनाव से पहले गठबंधन के जोड़-तोड़ में लगी हैं। महाविकास अघाडी की नजरे विधानसभा चुनाव जीतने पर हैं। इसको लेकर एमवीए की तरफ से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। इस बीच अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन को तैयार है,लेकिन इसके लिए पार्टी ने एक शर्त रख दी है। दरअसल, महाराष्ट्र 
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा,महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हम एमवीए से दस सीट मांगेंगे, वो भी अपनी मर्जी की। नहीं तो हम राज्य में अकेले चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी की तरफ से ये शर्त ऐसे समय में रखी गई है, जब लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद एमवीए के दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नेताओं के साथ बैठक की जिसमें कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र ने इस लोकसभा चुनाव में बदलाव का स्पष्ट संदेश दिया है।





 पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, प्रदेश प्रभारी रमेश चेन्निथला तथा कई अन्य नेता शामिल हुए। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र को देश का सबसे समृद्ध और विकासशील राज्य बनाया था, पर बीजेपी की सरकार ने उद्योग चौपट कर दिए और जनता को बेरोजगारी और महंगाई के कुचक्र में धकेल दिया है। किसानों के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -