Posted by : achhiduniya 05 June 2024

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी ने 38 सीटें जीत ली। साल 2004 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को 35 सीटें मिली थीं। तब मुलायम सिंह यादव पार्टी के कर्ताधर्ता थे। लगातार चार चुनावों में हार के बाद अखिलेश यादव के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे थे पर इस बार के लोकसभा चुनाव में वही अखिलेश यादव मैन ऑफ द मैच हैं। अकेले अपने दम पर उन्होंने बीजेपी को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने से रोक दिया। इस बार के चुनाव के लिए अखिलेश यादव का फार्मूला रहा PDA (पीडीए).करीब सात महीने पहले उन्होंने इसकी घोषणा की थी। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को साथ लेकर चुनाव में उतरने की योजना बनी। अखिलेश को लगा कि अल्पसंख्यक के नाम पर बीजेपी मुसलमानों की आड़ में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण कर सकती है। फिर 
उन्होंने PDA के A को कभी अगड़ा बताया तो कभी आधी आबादी मतलब महिलाएं। इसी फार्मूले पर अखिलेश यादव ने टिकट बांटे। इस बार ‘MY’ वाले सालों पुराने सामाजिक समीकरण को तिलांजलि दे दी गई। मुस्लिम और यादव तो हर हाल में समाजवादी पार्टी के साथ रहेंगे। इस सोच के आधार पर अखिलेश यादव ने इस बार के चुनाव में अपनी रणनीति बदल ली। बीजेपी ने अखिलेश यादव को अपने गेम में फंसाने की बहुत कोशिशें की। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में क्यों नहीं जायेंगे। इस पर बहुत विवाद हुआ,लेकिन चुनाव में ये बीजेपी का ये दांव नहीं चला। अखिलेश यादव लगातार अपने पिच पर डटे रहे। 
बेरोजगारी, मंहगाई, पेपरलीक के मुद्दे उठाते रहे। आंटा के साथ डेटा मुफ्त में देने का वादा करते रहे। बीजेपी के चार सौ पार के नारे को अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने संविधान बचाने की लड़ाई बना दी। गांव-गांव तक ये बात फैल गई कि बीजेपी की सरकार बनी तो फिर संविधान बदल जाएगा। दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कई बार सफाई दी,लेकिन ये बात लोगों के दिमाग में घर कर चुकी थी। यही वजह है कि मायावती के वोटरों ने भी अखिलेश यादव का साथ दे दिया। यूपी की राजनीति में ये एक बड़ी टर्निंग प्वाइंट है। आकाश आनंद के एपिसोड के बाद बीएसपी की छवि कुछ हद तक बीजेपी की बी टीम की बन चुकी थी। 

ऐसे में कांग्रेस से गठबंधन ने सोने में सुहागे का काम किया। अखिलेश यादव का पूरा फोकस गैर यादव पिछड़ों और दलितों पर आ गया। ये कोशिश उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भी की थी,लेकिन इस बार सोशल इंजीनियरिंग करते समय अखिलेश ने क्लस्टर फार्मूला लगा दिया। मतलब हर इलाके के लिए एक अलग सामाजिक समीकरण बनाया। लोकसभा की एक सीट पर पटेल उम्मीदवार दिया तो बगल वाली सीटों पर आबादी के हिसाब से कहीं निषाद तो कहीं बिंद तो कहीं कुशवाहा प्रत्याशी दिए। सोशल इंजीनियरिंग का ये डबल डोज सुपरहिट रहा। मेनका गांधी के खिलाफ उन्होंने गोरखपुर से लाकर निषाद उम्मीदवार दे दिया। 

राम भुआल निषाद ने सुल्तानपुर में मेनका गांधी को हरा दिया। इसी तरह के कई प्रयोग अखिलेश ने किए।फैजाबाद लोकसभा सीट सुरक्षित नहीं है।  लेकिन यहां उन्होंने एक दलित नेता अवधेश पासी को टिकट दे दिया। अयोध्या भी फैजाबाद लोकसभा सीट में है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को बीजेपी ने बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था,लेकिन फैजाबाद में कुछ और ही नारे लग रहे थे। न अयोध्या न काशी अबकी बार अवधेश पासी। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद पासी बिरादरी के हैं। फैजाबाद के बगल वाली अंबेडकर नगर सीट पर कुर्मी और सुल्तानपुर में निषाद कैंडिडेट था। पिछड़े, अति पिछड़े और दलित समाज के साथ मुसलमान और यादव समाज के लोगों ने फैजाबाद से अवधेश प्रसाद की जीत पक्की कर दी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -