- Back to Home »
- State News »
- MH-DCM देवेंद्र फडणवीस का चुनावी नेतृत्व फेल की इस्तीफे की पेशकश....
Posted by : achhiduniya
05 June 2024
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की
पेशकश की है। उन्होंने आलाकमान से उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त करने की अपील की है।
देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि महाराष्ट्र में आए नतीजों की जिम्मेदारी वह खुद
लेते हैं, क्यों कि
राज्य में पार्टी का नेतृत्व वह खुद कर रहे थे। फडणवीस ने कहा, मैं महाराष्ट्र में हुई बीजेपी की हार की जिम्मेदारी लेता
हूं। हम जनता के बीच जाएंगे और नए सिरे से काम करेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने
महाराष्ट्र में बीजेपी ईकाई की हुई बैठक के बाद अपने इस्तीफे की पेशकश की है। बता
दें कि बुधवार
को ही इस मीटिंग को रखा गया था, जिसमें लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर मंथन किया गया। उन्होंने
बताया कि इस बैठक में पार्टी के प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया और इससे संबंधित
चर्चा हुई। इस बार भाजपा और उसकी सहयोगियों ने राज्य की 48 लोकसभा सीट में 17 जीती हैं।
भाजपा पिछली बार की तुलना में आधे से भी कम सीट पर सिमट गयी जबकि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र
पवार) के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाड़ी ने 48 में 30 सीट जीती
हैं। भाजपा नीत राजग महाराष्ट्र में महज 17 सीट पाकर 45 से अधिक
सीट हासिल करने के अपने लक्ष्य से काफी पीछे रह गया। बता दें महाराष्ट्र में बीजेपी को
केवल 9 सीटें ही
मिली हैं जब्कि 2019 में
बीजेपी ने राज्य में 23 सीटें
जीती थीं। इस बार बीजेपी को लोकसभा चुनावों में 240 सीटें ही मिली हैं।

