Posted by : achhiduniya 13 July 2024

बीते लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से सरकार नियमों के चलते बजट में कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकी थी। तब भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया था, हालांकि उन्होंने तब कहा था कि अगर हम सरकार में आए तो पूर्ण बजट में सबकी पुकार सुनेंगे। क्या उनसे यह उम्मीद की जा सकती है? हर किसी को इसका इंतजार है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, सीतारमण ने कहा कि वह पूर्ण बजट में सभी आय वर्गों की मांगों को सुनेंगी, जिससे पूर्ण बजट में टैक्स राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। नई सरकार का पहला पूर्ण केंद्रीय बजट 23 जुलाई को पेश किया जाना है। यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सितारमण संसद में पेश करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि पूर्ण बजट में सरकार का ध्यान युवा, महिला, किसान और गरीबों पर केंद्रित रह सकता है। वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में मध्यम वर्ग को खुश करने वाले उपायों में हाई स्टैंडर्ड डिडक्शन (उच्च मानक कटौती), टैक्स स्लैब में संभावित बदलाव, एनपीएस व्यवस्था के तहत गारंटी पेंशन, नई टैक्स व्यवस्था को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रोत्साहन और आवास 
को बढ़ावा देना शामिल हो सकते हैं। उम्मीद है कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में एनपीएस में बड़ा सुधार हो सकता है। बजट में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में नामांकित केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए आखिरी मूल वेतन का 50% पेंशन के रूप में प्रदान किया जा सकता है। सीआईआई ने आगामी बजट में 20 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स राहत का भी समर्थन किया है। इसके चलते मांग में तेजी आएगी। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, सीआईआई ने कहा कि आरबीआई से मिलने वाली 2.1 लाख करोड़ रुपये की अप्रत्याशित राशि का एक हिस्सा पूंजीगत व्यय बढ़ाने में इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि इससे निजी पूंजीगत व्यय बढ़ेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा जिससे अर्थव्यवस्था में मांग पैदा होगी। अंतरिम बजट में टैक्स को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई थी। हालांकि,वित्त मंत्री ने आम आदमी पर केंद्रित कई पहलों की बात की थी। अंतरिम बजट में बेहतर स्वास्थ्य सेवा, मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना का विस्तार, बिजली को और अधिक किफायती बनाने के लिए छतों पर सौर ऊर्जा का उपयोग जैसे कुछ उपाय किए गए। मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना विशेष रूप से लोगों को अपना घर बनाने में मदद करने के लिए तैयार की गई है। सरकार ने पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ के मौजूदा लक्ष्य में दो करोड़ से अधिक अतिरिक्त घर जोड़कर एक महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -