- Back to Home »
- Politics »
- पश्चिम बंगाल 50 लाख हिंदुओं को वोट नहीं देने दिया गया.... सुवेंदु अधिकारी
Posted by : achhiduniya
14 July 2024
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी
और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य में कथित चुनाव बाद हुई झड़पों के खिलाफ रविवार
को राजभवन के बाहर धरना दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी
और तपस रॉय, रुद्रनील घोष समेत 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा
लिया। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीजेपी को 14 जुलाई
को सुबह 10 बजे से चार घंटे के लिए राजभवन के बाहर धरना देने
की अनुमति दी थी। अधिकारी ने राजभवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगते
हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख
किया था। सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि तृणमूल
कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पिछले साल पांच अक्टूबर को इसी स्थान पर इसी
तरह का विरोध प्रदर्शन किया था। पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस
पार्टी ने जीत दर्ज की है। इसके पहले लोकसभा चुनाव में भी टीएमसी ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य में चुनाव के बाद
हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर
निशाना साधा है। सुवेंदु अधिकारि ने कहा, बंगाल में लोकतंत्र मर चुका है। हमने आज एक जन
आंदोलन शुरू किया है। लोकसभा चुनाव में लगभग 50 लाख हिंदुओं को वोट नहीं देने दिया गया। राज्य
में हुए 4 उपचुनावों में 2 लाख से अधिक हिंदुओं को वोट नहीं देने दिया गया।
मैं एक पोर्टल लॉन्च कर रहा हूं। जिन्हें वोट देने की अनुमति नहीं दी गई, वे अपना पंजीकरण करा सकते हैं और पूरी गोपनीयता
सुनिश्चित की जाएगी। मैं कानूनी लड़ाई भी शुरू करूंगा।

