- Back to Home »
- Crime / Sex , State News »
- हिंदू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन और कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा, मौलाना तौकीर रजा को दी धमकी दिनेश शर्मा ने
हिंदू लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन और कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा, मौलाना तौकीर रजा को दी धमकी दिनेश शर्मा ने
Posted by : achhiduniya
16 July 2024
पिछले दिनों
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के मौलाना तौकीर रजा ने सामूहिक धर्म परिवर्तन
कराने और 23 हिंदू लड़के और लड़कियों का सामूहिक विवाह कराने
का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि 21 जुलाई
को एक साथ 5 लड़के-लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाएगा। तौकीर
रजा ने कहा था कि कई ऐसे प्रेमी जोड़े उनके संपर्क में हैं, जो इस्लाम को अपनाकर अपनी पसंद के मुस्लिम लड़के
और लड़की से शादी करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि हमने पिछले दो साल से इस बात
को लेकर पाबंदी लगाई थी कि अगर कोई लालच या इश्क में पड़कर इस्लाम कबूल करना चाहता
है, तो उसको तवज्जो नहीं दी जाएगी। लेकिन अब ऐसे कई
लड़के-लड़कियां हैं, जो लिव इन रिलेशनशिप
में रह रहे हैं। हिंदू, इस्लाम या किसी भी
मजहब में इस बात को लेकर इजाजत नहीं दी जाती है
कि शादी से पहले लड़के-लड़की एक
दूसरे के साथ रहें, लेकिन कानून में
इसको लेकर दिक्कत नहीं है। मौलाना तौकीर रजा की हिंदू लड़के लड़कियों का धर्म परिवर्तन
और कलमा पढ़वाए जाने के बयान को लेकर मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास समिति
के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि
उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से कार्रवाई करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि मौलाना को कड़ी सजा दी जाए। मौलाना के ठिकानों और संपत्ति की जांच
कराई जाए। इसके ठिकानों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। दिनेश शर्मा ने विवादित बयान
दिया है।
उन्होंने हजारों हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ बरेली जाकर मौलाना तौकीर रजा
की जीभ काटने की धमकी दी है। उन्होंने कहा हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया तो जीभ काट
दूंगा। उन्होंने आगे कहा कि
ये लोग हिंदुस्तान का खाते हैं और गुण पाकिस्तान का गाते हैं। उन्होंने मौलाना को
धमकी देते हुए कहा कि एक भी हिंदू लड़के और लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया तो
बरेली आकर हजारों समर्थकों की जीभ काट लूंगा। उन्होंने आगे कहा, मौलाना होकर इस प्रकार का बयान देता है। धर्म
परिवर्तन करा के देख लें, हमारे हिंदू भाई
बरेली में आपको रहने लायक नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान में रहकर
हिंदुस्तान में दंगा भड़काने का काम किया जा रहा है। यह हिंदुओं का देश है और
हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने की बात की जा रही है। हमारे जीते जी कोई इस का
प्रकार का काम नहीं कर सकता।


