Posted by : achhiduniya 20 July 2024

देश मे बढ़ती बेरोजगारी के आलम में रांची के लोगो को ई रिक्शा बड़ी राहत दे रही है। नौकरी के तलाश में भटक रहे युवा को जब कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था। तब तब ये युवा बैट्री से संचालित गाड़ी यानी ई रिक्शा का भरोसा मिला, जहा इस गाड़ी को चला कर लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे,मगर अब आलम यह है कि इनकी रोजी रोटी पर ही सवाल खड़े होते चले जा रहे है। पूरे रांची में करीब 7000 की संख्या में ई रिक्शा वाहन चलाया जा रहा है, मगर इस वाहन पर अब प्रशासन का डंडा चलने लगा है। दरअसल जब शुरुआत में ई रिक्शा वाहन सड़कों पर उतारा गया तब 2017 में लॉटरी द्वारा करीब 954 वाहनों को रुट पास उपलब्ध करवाया गया था
जिसके बाद कभी भी इसे रिन्यू नहीं किया गया। तब इस पर किसी तरह का भी परमिट नहीं लगता था, मगर अब नगर निगम द्वारा इस वाहन पर परमिट लगाया जा रहा है। विडंबना यह है कि 2017 के बाद किसी तरह का भी रोड पास भी उपलब्ध नहीं कराया गया, अब प्रशासन द्वारा इन ऑटो रिक्शा चालकों को परेशान किया जा रहा है। इन रिक्शा चालकों को पकड़े जाने पर मोटी रकम का फाइन लगाया जा रहा है। यह फाइन करीब 3 हजार से 25 हजार रुपये तक का होता है, जिस वजह से यह ऑटो चालक अब प्रशासन के खिलाफ लाम  बंद होना शुरू हो गए हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के नेता गौरव ने बताया कि यह एक दिन की समस्या नहीं आए दिन गरीबों पर अत्याचार होते आ रहा है। हमारे रांची के विधायक सी पी सिंह और संसद संजय सेठ के कारण ही सड़को पर मिस मैनेजमेंट फैला हुआ है। 
इन लोगों ने कभी भी गरीबों के हक में आवाज नहीं उठाया है। आज जो ई रिक्शा चालक 5 से 10 रुपये के भाड़ा में काम कर रहे है इन गरीबो को कुचलने के काम किया जा रहा है। आज इन गरीबों ने हमे अपनी समस्याओं से अवगत कराया है।  अब हम मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं को समाप्त करने का काम करेंगे। इसके लिये अगर सरकार से दो दो हाथ करना पड़े तो हम इसके लिये भी तैयार है। उन्होंने मांग किया कि नगर निगम द्वारा लगाया गया ई रिक्शा पर जुर्माना एक्ट हटाया जाय, ई रिक्शा को रूट पास से मुक्त किया जाए।  ये किसी अन्य शहर में नहीं है, तो हमारे रांची निगम में क्यू ई रिक्शा चालक को जल्द रिक्शा स्पेशल ड्राइविंग लाइसेंस एक सामान्य फीस पर दिया जाए, ताकि ई रिक्शा का संचालन सुचारू रूप से चल सके। 

रांची के विधायक सी पी सिंह ने कहा की सवाल सिर्फ ई रिक्शा चालकों के ही नहीं बल्कि ऑटो चालकों के साथ भी घोर समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मुझे किसी चालक ने बताया कि सड़कों पर पुलिस जबरन वसूली कर रही है। उसने कहा कि उसका पचिष हज़ार का चालान काटा गया है, आश्चर्य की बात है कि जो गरीब दो पैसा कमाने सड़क पर दिन रात मेहनत कर रहा है वो 25000 रुपये का चालान कहा से भरेगा। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द इनको परमिट उपलब्ध करवाना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रसासन पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि वे खुद 25 सालो से अवैध वसूली रोकने पर काम कर रहे है, मगर उन्हें सफलता नही मिल पाई है। आए दिन मडर, छिनतई, लूटपाट की घटनाएं सामने आती ही रहती है, मगर इन पर पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं वे सिर्फ ये देखने मे व्यस्त हैं कि किसके पास हेलमेट है या नहीं पॉल्यूशन है या नहीं ताकि वसूली की जा सके।  प्रशासन द्वारा या एक खेल खेला जा रहा है कि परमिट उपलब्ध न हो सके और पैसे की वसूली की जा सके।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -