- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- घर पर बनाए ब्यूटी पार्लर जैसे फेस पैक वो भी कम खर्च में....
Posted by : achhiduniya
14 July 2024
आप
अपनी त्वचा में प्राकृतिक ग्लो चाहते हैं, तो
बेसन में कुछ खास चीजें मिलाकर इसका उपयोग कर सकते हैं। हमारी त्वचा आजकल की लाइफस्टाइल और पर्यावरणीय
कारकों के कारण डल हो जाती है। अपने चेहरे पर बेसन लगाने के
फायदों के बारे में तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि
बेसन में कुछ चीजें मिलाकर लगाने से चेहरे का ग्लो और भी बढ़ जाता है और आपको कुछ
ही समय में फर्क नजर आने लगेगा। शहद में प्राकृतिक मॉइस्चराइजर और एंटीऑक्सीडेंट
गुण होते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और
उसे चमकदार बनाते हैं। दो बड़े
चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1-2 बड़े चम्मच दूध लें। बेसन और शहद को मिलाएं। इसमें दूध
मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए इसे सूखने दें, फिर
गुनगुने पानी से धो लें। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को नमी और चमक
प्रदान करता है। बेसन और दही का मिश्रण त्वचा
को मुलायम और दमकता बनाता है दो बड़े
चम्मच बेसन, दो बड़े
चम्मच दही लें। बेसन और दही को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे
पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए सूखने दें।
हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे गुनगुने पानी से धो लें।
हल्दी में एंटीसेप्टिक
और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। बेसन और
हल्दी का मिश्रण त्वचा को साफ और चमकदार बनाता है। दो बड़े
चम्मच बेसन, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2-3 बड़े चम्मच दूध या गुलाब जल लें। एक कटोरे में बेसन और
हल्दी को मिलाएं। इसमें धीरे-धीरे दूध या गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए इसे सूखने दें, फिर
गुनगुने पानी से धो लें। घरेलू नुस्खे के रूप में बेसन का उपयोग कई ब्यूटी
ट्रीटमेंट में होता है और यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
