- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- पैनिक बटन दबाते ही पुलिस तुरंत छात्र-छात्राओ के पास पहुंचकर संभालेगी हालात...
Posted by : achhiduniya
14 July 2024
राजस्थान कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र
के एसजीएन गार्डन में छात्रों से सीधा संवाद किया। एसपी द्वारा छात्रों की
समस्याएं सुनकर उनका तुरंत मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं जो समस्याएं तुरंत
निस्तारित नहीं हो सकती थी। उनको संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर तुरन्त हल
करने का आदेश दिया। इस दौरान स्टूडेंट को लिए एक एप्लीकेशन की लॉन्चिंग भी की गई। इस
एप्लीकेशन को सभी कोचिंग छात्र-छात्राओं द्वारा अपने मोबाइल में डाउनलोड किया
जाएगा। स्टूडेंट जब कभी
अपने आप को असुरक्षित महसूस करेंगे उसी समय इस एप्लीकेशन
का पैनिक बटन दबाना होगा। पैनिक बटन दबते ही छात्र की लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम
में पहुंच जाएगी। जिसके बाद पुलिस तुरंत जाकर छात्र-छात्राओ को संभालेगी और उसकी
समस्या का समाधान करेगी। एसपी डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि इस एप्लीकेशन में किसी भी
छात्र का डाटा लीक नहीं किया जाएगा। डाटा पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा। किसी से
साझा नहीं किया जाएगा। इसके उपरांत कुछ
कोचिंग स्टूडेंटों ने पुलिस अधीक्षक कोटा शहर से एकांत में व्यक्तिगत रूप से मिलकर
अपनी समस्या रखी जो लिखित में रखी गई और नियमानुसार उसका निस्तारण शीघ्र ही
संबंधित एजेंसियों से कराया जाएगा।
कहीं पुलिस कोचिंग स्टूडेंटस के मित्र के रूप
में कार्य कर रही है कहीं उनसे लगातार संवाद कर किया जा रहा है। पुलिस हॉस्टल व
कोचिंग सेंटर पहुंचकर उनके साथ दोस्ताना व्यवहार कर उनकी समस्याओं को दूर करने का
प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में एक नया नवाचार करते हुए कोटा पुलिस ने ऐप के
माध्यम से कोचिंग स्टूडेंट की समस्याओं को दूर करने का प्रयास शुरू किया है। इस ऐप
में पैनिक बटन दबाने पर पुलिस सीधा संबंधित स्टूडेंट के पास पहुंच जाएगी।

.jpg)
.jpg)