- Back to Home »
- Politics »
- आप की चुनावी पांच गारंटी मुफ़्त बिजली, मुफ्त इलाज, मुफ्त शिक्षा की सौगात लेकर आई सुनीता केजरीवाल....
Posted by : achhiduniya
20 July 2024
पंचकूला
में पांच गारंटी लॉन्च करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के
राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा,पीएम मोदी बोलते हैं कि केजरीवाल चोर हैं,अगर
केजरीवाल भ्रष्टाचार हैं तो कोई ईमानदारी नहीं है। पीएम मोदी ने हरियाणा के लाल को
जेल मैं डाला है। हरियाणा में तीन महीने बाद चुनाव होने जा रहे हैं,अब हरियाणा के लोगों का काम करना है भाजपा
का सूपड़ा साफ करना होगा। सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा,कभी किसी ने नहीं सोचा था कि हिसार में
पलने वाला एक
आम सा लड़का एक दिन दिल्ली का मुख्यमंत्री बनेगा। अरविंद केजरीवाल ने
शून्य से शुरू किया था। अपनी पार्टी बनाई,
पहली बार में ही
दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। केजरीवाल ने दिल्ली से लेकर पंजाब तक स्कूलों और
स्वास्थ्य संस्थानों को बदल कर रख दिया। स्कूलों का कायाकल्प किया। अब तक ऐसी कोई ऐसी
पार्टी नहीं है जिस ने स्कूल से लेकर अस्पताल तक सब कुछ बदल कर रख दिया हो। श्रीमती केजरीवाल ने आगे कहा,सीएम केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में
सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए, शानदार मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल
कर दिए। उन्होंने बिजली फ्री कर दी।
महिलाओं के लिए बसें फ्री कर दी। बुजुर्गों के
लिए फ्री तीर्थ यात्रा का इंतजाम कर दिया,
अब दिल्ली और पंजाब
में हर महिला को हर महीने 1000 रूपए मिलेंगे। क्या कोई ऐसी पार्टी है
जिसने ये काम किए हैं। सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले पांच
गारंटी दी हैं। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की जनता से मुफ्त और 24
घंटे बिजली,
मुफ्त इलाज,
मुफ्त शिक्षा,
सभी माताओं और बहनों
को 1,000 रुपये प्रति माह, हर युवा को रोजगार देने का वादा किया है।


