- Back to Home »
- State News »
- अदाणी नगर नहीं बनने दूंगा, माहाराष्ट्र पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सत्ता में आते ही सबसे पहले व बड़ा काम यह करेंगे....
अदाणी नगर नहीं बनने दूंगा, माहाराष्ट्र पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सत्ता में आते ही सबसे पहले व बड़ा काम यह करेंगे....
Posted by : achhiduniya
20 July 2024
महाराष्ट्र
पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना [UBT] नेता उद्धव ठाकरे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित
करेगी कि धारावी के निवासियों और उनके व्यवसायों को उजाड़ा न जाए। उन्होंने कहा कि वहां रहने वाले लोगों को इलाके
में ही 500 वर्ग फुट के घर दिए जाने चाहिए। पूर्व
सीएम ने कहा,सत्ता में आने के बाद हम धारावी झुग्गी बस्ती
पुनर्विकास परियोजना की निविदा को रद्द कर देंगे। सरकार को जवाब देना चाहिए कि इसे
अभी क्यों नहीं रद्द किया जाना चाहिए। हम मुंबई को अदाणी नगर नहीं बनने देंगे। शिवसेना
(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी महाराष्ट्र में
सत्ता में आती है तो उद्योगपति गौतम अदाणी की
कंपनी को दी गई धारावी झुग्गी
पुनर्विकास परियोजना की निविदा रद्द कर दी जाएगी। ठाकरे ने दावा किया कि दुनिया के
सबसे घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में से एक धारावी के पुनर्विकास की परियोजना
में अदाणी समूह को ऐसी अतिरिक्त रियायतें दी गई हैं,
जो अनुबंध में
निर्दिष्ट नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा,हम अतिरिक्त रियायतें नहीं देंगे। हम यह
देखेंगे कि धारावी के निवासियों के लिए क्या अच्छा है और अगर जरूरत पड़ी तो हम एक
नयी निविदा जारी करेंगे।

.jpg)
