- Back to Home »
- Politics »
- महाविद्यालयों की डिग्रियों से कुछ नहीं होने वाला,मोटरसाइकिल पंचर की दुकान खोल लें...भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य
महाविद्यालयों की डिग्रियों से कुछ नहीं होने वाला,मोटरसाइकिल पंचर की दुकान खोल लें...भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य
Posted by : achhiduniya
16 July 2024
केंद्रीय गृह मंत्री
अमित शाह ने रविवार को इंदौर में आयोजित एक समारोह में राज्य के 55 जिलों में ‘पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस’ का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया था। इस अवसर पर
गुना सहित संबंधित जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। मध्य
प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक विवादास्पद
बयान देते हुए विद्यार्थियों से कहा कि डिग्री हासिल करने से कुछ नहीं होगा और वे
मोटरसाइकिल पंचर की दुकान खोल लें। विधायक ने यह बयान ऐसे समय दिया जब वह अपने
निर्वाचन क्षेत्र गुना में ‘पीएम कॉलेस ऑफ
एक्सीलेंस’ के उद्घाटन के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर
रहे थे। गुना
में
आयोजित कार्यक्रम में शाक्य ने कहा,हम आज
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ कर रहे
हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि एक बोध वाक्य दिमाग में रखें कि इन
महाविद्यालयों की डिग्रियों से कुछ नहीं होने वाला है। इसके बजाय, कम से कम आजीविका कमाने के लिए मोटरसाइकिल पंचर
ठीक करने की दुकान खोलें। इंदौर में रविवार को आयोजित विशाल पौधारोपण
अभियान का स्पष्ट संदर्भ देते हुए शाक्य ने कहा,लोग पौधे तो लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें पानी देने में रुचि नहीं दिखा रहे
हैं। अभियान के तहत इंदौर शहर में 24 घंटे के दौरान 11 लाख से अधिक पौधे रोपे गए जो नया विश्व कीर्तिमान
है।

