- Back to Home »
- Crime / Sex »
- परीक्षा में टीचर्स ने कराई सामूहिक लाइव चीटिंग....
Posted by : achhiduniya
17 July 2024
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जोधपुर के फलोदी जिले के देचू तहसील के कोलू
राठौड़ गांव की पणजी का बेरा सरकारी स्कूल में कुछ और ही नजारा देखने को मिला। यहां
कक्षा दसवीं की ओपन स्कूल परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। संपर्क पोर्टल पर
शिकायत मिली थी कि इस केंद्र पर सामूहिक चीटिंग करवाई जा रही है, ऐसे में जब उड़न दस्ते की टीम अचानक वहां पहुंची
तो देखा कि क्लास में बच्चे बैठकर सामूहिक नकल कर रहे थे। टीम यह नजारा देख हैरान
रह गई। उड़ने दस्ते की टीम स्कूल के
तीन कमरों में बच्चों को सामूहिक नकल करते हुए
पकड़ा। बताया जा रहा है कि स्कूल में ओपन बोर्ड के 12वीं की भौतिक विज्ञान और दसवीं की गणित विषय की
परीक्षा चल रही थी। इस सामूहिक नकल के दौरान उड़न दस्ते को ऐसे कई लोग मिले जो डमी
अभ्यर्थी के तौर पर परीक्षा दे रहे थे। इस नकल में शिक्षक भी शामिल थे और वह भी
नकल कराने में छात्रों का पूरा साथ दे रहे थे। शिक्षक सामने लगे ब्लैकबोर्ड पर
सवालों के जवाब लिख रहे थे। जिसे छात्र अपनी कॉपियों में उतारते जा रहे थे। जब
उड़न दस्ते की टीम को छात्रों ने देखा तो वहां से कई छात्र भाग खड़े हुए।


