- Back to Home »
- Politics »
- जो जात-पात की बात करेगा, मैं उसे लात मारूंगा...नितिन गडकरी ने क्यू कहा ऐसा....?
Posted by : achhiduniya
13 July 2024
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि महाराष्ट्र में इस समय सिर्फ जाति की राजनीति
हो रही है। मैं अगर अपनी बात कहूं तो मैं किसी जात-पात को नहीं मानता। जो मेरे
सामने जात-पात की बात करेगा,मैं उसे लात मारूंगा। नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र में 40 फीसदी मुस्लिम आबादी है,लेकिन चुनाव के समय जब मैं अपने क्षेत्र में गया तो
मैंने वहां के लोगों से पहले ही कह दिया कि मैं आरएसएस वाला हूं, मैं हाफ पैंट वाला भी हूं,ऐसे में वोट देने से
पहले सोच लो कहीं बाद में पछताना ना पड़े। ऐसा है जो मुझे वोट देगा मैं उसका भी काम करूंगा और जो मुझे वोट नहीं देगा मैं
तो उसका भी काम करूंगा।
.jpg)