- Back to Home »
- Discussion , National News »
- क्या कोरोना महामारी ने घटाई भारतीयों की ढ़ाई साल उम्र....? सरकार ने दिया यह जवाब
Posted by : achhiduniya
20 July 2024
अकादमिक
जर्नल साइंस एडवांस में एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है जिसमें कहा गया है कि रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान भारत में लोगों
की उम्र में उल्लेखनीय गिरावट आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में 2019 से 2020 तक जीवन प्रत्याशा यानी लाइफस्पैन में 2.6 साल की कमी देखी गई, जिसमें मुस्लिम और अनुसूचित जनजाति
(एसटी) जैसे सामाजिक रूप से वंचित समूहों को सबसे गंभीर प्रभाव का सामना करना
पड़ा। अध्ययन में ये दावा किया गया कि पुरुषों (2.1 वर्ष) की
तुलना में महिलाओं में
अधिक गिरावट (3.1 वर्ष)
देखी गई है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी आलोचना की है। रिपोर्ट के सामने आने के
बाद केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसका पूरी तरह से खंडन किया है। मंत्रालय ने अध्ययन
के अनुमानों को अस्थिर और अस्वीकार्य कहकर खारिज कर दिया है। सरकार ने उम्र
और लिंग संबंधी मृत्यु दर में वृद्धि पर अध्ययन के निष्कर्षों का भी विरोध किया।
आधिकारिक आंकड़ों से संकेत मिलता है कि पुरुषों और अधिक आयु समूहों में कोविड-19 मृत्यु दर अधिक थी,
जो अध्ययन के इस दावे का खंडन करता
है कि युवा व्यक्तियों और महिलाओं में मृत्यु दर अधिक थी। मंत्रालय ने कहा, प्रकाशित पेपर में ये असंगत और
अस्पष्ट परिणाम इसके दावों पर विश्वास को और कम कर देते हैं। मंत्रालय ने कहा है
कि सिर्फ 14 राज्यों
के 23
प्रतिशत परिवारों का
विश्लेषण कर ये अनुमान कैसे लगाया जा सकता है। मंत्रायल ने कहा है कि ये डेटा कोविड -19 महामारी के चरम के दौरान एकत्र
किया गया था। सरकार ने बताया कि 2019 की तुलना में 2020 में मृत्यु पंजीकरण में लगभग 474,000 की वृद्धि हुई, यह प्रवृत्ति पिछले वर्षों के
अनुरूप है और केवल महामारी के लिए जिम्मेदार नहीं है।
.jpg)

.jpg)