- Back to Home »
- State News »
- स्कूल की छत गिरने से पहली मंजिल से नीचे गिरे छात्र....
Posted by : achhiduniya
21 July 2024
वाघोडिया दाभोई रिंग
रोड पर गुरुकुल के पास नारायण स्कूल में लॉबी और दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर
गया। इस हादसे के बाद कई छात्र पहली मंजिल से नीचे गिर गए। अभी तक एक छात्र के
घायल होने की जानकारी मिली है। नीचे
रखीं कई साइकिलें टूट गई हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि बेहद ही डरावना है। वीडियो क्लास रूम के
अंदर लगी सीसीटीवी कैमरे की बताई
जा रही है। वहीं घटना के बाद छात्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद वार्ड संख्या 16 की पार्षद अलका पटेल भी स्कूल पहुंचीं। यहां पार्षद अलका पटेल ने कहा कि स्कूल की दीवार जर्जर है। इसका जीर्णोद्धार कराया जाना चाहिए। विद्यालय का जीर्णोद्धार इस प्रकार कराया जाए कि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित ना हो। वहीं घटना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
.jpg)
