- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- दुबई के बुर्ज अल अरब में जमा होंगे दुनिया भर के होम्योपैथी चिकित्सक….
Posted by : achhiduniya
06 July 2024
होम्योपैथी को बढ़ावा देने के लिए 14 जुलाई को दुबई के बुर्ज अल अरब में कार्यक्रम होने जा
रहा है। जिसमें दुनिया भर के होम्योपैथ
चिकित्सक शामिल होंगे। दरअसल, पिछले
कुछ वर्षों से होम्योपैथी को लेकर खूब काम हो रहा है। राजस्थान के होम्योपैथी डॉ.प्रकाश
चौधरी का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए,जिससे होम्योपैथ को लेकर लोगों में जगरूकता आए। बर्नेट
होम्योपैथी इस बार वर्ल्ड होम्योपैथी समिट-2 का आयोजन दुबई स्थित बुर्ज अल अरब में करवा रहा है। इस 'विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन' में होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़े दुनियाभर के विशेषज्ञ
इकट्ठा होंगे। विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन-2 में भारत के कई राज्यों के अलावा 25 से ज्यादा
देशों से पहुंचे होम्योपैथ के चिकित्सकों का
सम्मान किया जाएगा। विश्व होम्योपैथी दिवस 10 अप्रैल को मनाया जाता है। इस समिट में भारत के नामचीन
युवा कवि कुमार विश्वास,फिल्मी
जगत के स्टार अनुपम खेर, सांसद
रवि किशन शामिल हो सकते हैं। पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या, ब्रेट
ली और जोंटी रोड्स के भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। होम्योपैथी प्राइवेट
लिमिटेड की नींव बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर गांव के रहने वाले डॉ.नीतीश
चंद्र दुबे ने रखी है। होम्योपैथी चिकित्सक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने
वाले डॉ.नीतीश ने अपनी गुणवत्ता के दम पर बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड को
खड़ा किया है। चिकित्सा पेशे के साथ-साथ मेहनत और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से
बर्नेट के प्रबंध निदेशक तक का सफर डॉ.नीतीश चंद्र दुबे ने तय किया है।
.jpg)
.jpg)