- Back to Home »
- Politics »
- अकाली दल ने आठ नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता....
Posted by : achhiduniya
30 July 2024
पंजाब में लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के खराब परफॉर्मेंस के बाद
वरिष्ठ नेताओं के एक गुट ने पिछले महीने पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ
विद्रोह किया था और मांग की थी कि वह पार्टी प्रमुख का पद छोड़ दें। सुखबीर बादल
के खिलाफ विद्रोह करने वाले प्रमुख चेहरों में पूर्व मंत्री चंदूमाजरा,
कौर और वडाला शामिल थे। इसके साथ ही मलूका,
ढींडसा, सुरजीत सिंह रखड़ा, सरवन सिंह फिल्लौर और पार्टी नेता सुच्चा सिंह
छोटेपुर भी इसमें शामिल रहे। अकाली दल ने 30 जुलाई को पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा और
पूर्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति प्रमुख बीबी जागीर कौर समेत आठ नेताओं को
पार्टी से निकाल दिया है। इन
नेताओं ने अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के
खिलाफ बगावत की थी। शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन समिति ने कुछ वरिष्ठ नेताओं
द्वारा एक साजिश के तहत पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते ये कार्रवाई की है। पार्टी
विरोधी गतिविधियों के बाद अकाली दल की अनुशासनात्मक समिति ने चंदूमाजरा,
कौर और पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला
की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी। पार्टी ने परमिंदर सिंह ढींढसा,
सिकंदर सिंह मलूका,
सुरजीत सिंह रखड़ा को भी निष्कासित कर
दिया। इसके साथ ही सुरिंदर सिंह ठेकेदार और चरणजीत सिंह बराड़ पर भी गाज गिरी। अकाली
दल के अनुशासनात्मक समिति का नेतृत्व वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भुंदर कर रहे हैं।
लंबी चर्चा के बाद, समिति ने निष्कर्ष निकाला कि ये नेता अपने
कार्यों से पार्टी की छवि खराब कर रहे थे। बता दें कि अकाली के सीनियर नेताओं का
एक गुट ने पार्टी प्रमुख के खिलाफ बगावत कर दी थी।
.jpeg)
.jpeg)