- Back to Home »
- Crime / Sex , State News »
- 54 मदरसों की मान्यता रद्द की MP स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह
Posted by : achhiduniya
30 July 2024
मध्य प्रदेश स्कूल
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्थानों
की व्यवस्था पर सतत निगरानी करती है कि कहां कैसी शिक्षण व्यवस्था चल रही है। बच्चों
की क्या स्थिति है, हमें ध्यान में ये आया कि अनेक जगह ऐसी है जहां
स्कूल संचालित नहीं है या बच्चे नहीं है या किसी तरह से अनियमितता की स्थिति है। अभी कुछ
जिलों से ये बात सामने आई है श्योपुर जिला उनमें से एक है। मध्य प्रदेश के श्योपुर
में 54 मदरसों की मान्यता रद्द कर दी गई है। मदरसों की मान्यता रद्द होने के
बाद स्कूल शिक्षा मंत्री उदय
प्रताप सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में संचालित सभी
सरकारी-प्राइवेट शिक्षण संस्थानों और मदरसों की जांच की जा रही है। जिन संस्थाओं
को अनुदान दिया जा रहा है वह क्या काम कर रही है,इसकी जांच की जा रही है। श्योपुर
जिले में 80 से ज्यादा मदरसे संचालित हो रहे हैं,जिनमें 50 से अधिक मदरसों में किसी तरह की कोई शैक्षणिक
गतिविधि को अंजाम नहीं दिया जा रहा है। वहां करीब 80 से ऊपर मदरसा चल रहे थे इनमें 53-54
स्कूल ऐसे हैं जो लगातार कई महीनों से बंद
थे। इसलिए सात- आठ महीनों से सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता बंद कर दी गई थी तो
शासन ने तय किया कि उन स्कूल को बंद कर दिया जाए।
.jpeg)
.jpeg)