Posted by : achhiduniya 08 July 2024

नएमसी [नेशनल मेडिकल कमीशन]  ने ऑफिशियल वेबसाइट पर 113 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। कमीशन ने कहा है कि उन्होंने इस संबंध में सीधे मेडिकल इंस्टीट्यूशंस को ईमेल के माध्यम से खबर भेज दी है। ये वे मेडिकल इंस्टीट्यूशंस हैं जिन्होंने आवेदन किए थे। इन संस्थानों को ईमेल मिलने के  बाद तय समय के अंदर इस ओर जरूरी कदम उठाने होंगे। एनएमसी ने नई गाइडलाइंस का पालन करने के लिए नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी,इसके तहत कुल 113 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इन कॉलेजों में एमबीबीएस यानी बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी की पढ़ाई होगी। दस लाख की पॉपुलेशन पर 100 
एमबीबीएस सीटों की नई गाइडलाइन को लागू करने के लिए ये फैसला लिया गया है। एनएमसी के इस कदम से न केवल एमबीबीएस स्टूडेंट्स को और सीटें मिलेंगी बल्कि देश में जो हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स की कमी है, उसे भी दूर किया जा सकेगा। बता दें कि 3 अप्रैल को मेडिकल एसेस्मेंट एंड रोटिंग बोर्ड ने नये अंडरग्रेजुएट मेडिकल कॉलेजों  लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए एनएमसी का अप्रूवल भी जरूरी था जो अब मिल गया है। इसके तहत जिस राज्य को सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेज मिलेंगे, वो यूपी है। कुल 113 नये एमबीबीएस मेडिकल कॉलेजों में से 22 मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश को मिले हैं।
इसके बाद अगला नंबर है महाराष्ट्र का, इस राज्य को 14 नए एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं। तीसरे नंबर पर राजस्थान है। यहां कुल 113 कॉलेजों में से 12 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड और एनएमसी ने एबीबीएस सीटों को बढ़ाने के उद्देश्य से नये मेडिकल कॉलेजों को अप्रूवल दिया है। नये 113 एमबीबीएस मेडिकल कॉलेजों में से 50 कॉलेज सरकारी होंगे। बाकी के कॉलेज या तो प्राइवेट होंगे या डीम्ड मेडिकल कॉलेज होंगे।  पहले ही इस बाबत कहा गया था कि दस लाख की पॉपुलेशन पर 100 एमबीबीएस सीटों की गाइडलाइन का पालन एकेडमिक ईयर 2025-26 से किया जाएगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -