Posted by : achhiduniya 07 July 2024

ज्यादातर अस्पताल के 10 साल पुराने MRI, XRay, CT scan के रिपोर्ट्स को ही रद्दी या फिर रीसाइक्लिंग की अनुमति दी जा सकती है। इन टेस्ट के फिल्म और फोल्डर, दोनों को अलग-अलग रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाता है।  पुराने सीटी स्कैन के फिल्म और रिपोर्ट्स पर अक्सर फंगस, सल्फर जैसे अन्य केमिकल पदार्थ पाए जाते हैं, जिससे उसे री-यूज नहीं किया जा सकता। जब भी फोल्डर और फिल्म को रीसाइकलिंग के लिए दिया जाता है, उन्हे बारीकी से काट दिया जाता है, ताकि केमिकल से लदे इन पेपर्स का कोई दूसरा इस्तेमाल नहीं किया जाए. अक्सर मरीज अपना सीटी स्कैन, एमआरआई, एक्‍स-रे के रिपोर्ट ले जाते है। हालांकि, जब मरीज के रिपोर्ट 10 साल से अधिक मेडिकल रिपोर्ट्स डिपार्टमेंट MRD में पड़े रहता है, तब उसे बारीक कर हटा दिया जाता है। लेकिन ताजा खबर है 
की मुंबई के प्रसिद्ध KEM अस्पताल यानि किंग एडवर्ड मेमोरियल हॉस्पिटल में तत्कथित तौर पर मरीजों के रिपोर्ट से पेपर प्लेट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। मामला सामने आने से मरीजों की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मरीजों के नाम और अस्पताल के लोगो वाले पेपर से बने पेपर प्लेट नजर आ रहे हैं। मामले में अब बीएमसी ने अस्पताल के 6 अधिकारियों को मेमो जारी कर एक सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। बता दें कि यह कोई छोटा मोटा अस्पताल नहीं, बल्कि मुंबई का प्रसिद्ध KEM अस्पताल है।
मरीज के रिपोर्टर्स से पेपर प्लेट बनाने का दावा करने वाली इस वीडियो से मरीज के विवरण, निजी चिकित्सा प्रक्रियाओं के रिकॉर्ड और डाटा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मुंबई की पूर्व मेयर और यूबीटी नेता किशोरी पेडनेकर ने वीडियो शेयर करते हुए जांच की मांग की और इसे लोगों के निजी जानकारी के साथ खिलवाड़ बताया। किशोरी पेडनेकर ने कहा,KEM हॉस्पिटल 100 साल पुराना अस्पताल है, जो पेपर प्लेट नजर आ रहे हैं, वे अस्पताल के केस पेपर और सिटी स्कैन रिपोर्ट हैं। इन पर मरीजों के नाम भी नजर आ रहे हैं, यहां दो चीजों का उल्लंघन किया गया है। पहले तो अस्पताल का आधिकारिक लोगो, और दूसरा मरीज की गुप्तता का यहां उल्लंघन किया गया है। 
KEM अस्पताल की डीन संगीता रावत ने मामले पर अनौपचारिक सफाई देते हुए कहा,ये प्लेटें मरीज की रिपोर्ट से नहीं बनाई गई थीं, बल्कि ये सीटी स्कैन के पुराने फोल्डर से बनाए गए है। प्लेटें रीसाइक्लिंग के लिए स्क्रैप डीलरों को दिए गए पुराने सीटी स्कैन फ़ोल्डरों से बनाई गई थीं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FSSAI ने कई शराब कंपनियों को भेजा नोटिस, फ्लेवर और लेबलिंग में मिलीं गड़बड़ियों पर एक्शन।@ सुखोई को मिलेगी 'तीसरी आंख'- स्वदेशी रडार से कांपेंगे चीन-पाकिस्तान, एक साथ 100 टारगेट होंगे ट्रैक।@ दो-तिहाई बहुमत मिला तो BJP कुछ भी कर सकती है, पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा।@ बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, तीन पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन।@ बेंगलुरु के रेजिडेंशियल स्कूल में 6वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने पीटी शिक्षक पर लगाया हत्या का आरोप।@ पाकिस्तान का ISI हैंडलर और कई देशों तक फैलता नेटवर्क,दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में निज्जर-अर्श डाला पर कई बड़े खुलासे।@ दुनिया का सबसे बड़ा साइबर ऑपरेशन-इंटरपोल का 97 देशों में एक्शन, 5 हजार 811 गिरफ्तार- 2,500 करोड़ रुपये फ्रीज।@ पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस में कलह, खुल कर सामने आई हुड्डा VS सुरजेवाला की लड़ाई।@ महादेव ऐप के मास्टरमाइंड को रेड कॉर्नर नोटिस, एक जूस वाले ने कैसे बनाया 6000 करोड़ का साम्राज्य।@ महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, लातूर समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से बचें।@ 27 सप्ताह की गर्भवती 16 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की मंजूरी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति।@ बुढ़ापे में देखभाल नहीं कर रहे बच्चे तो माता-पिता के पास संपत्ति वापस लेने का हक-हाई कोर्ट।@ वायरल वीडियो के बाद एक्शन में CM विजय, चेन्नई के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में किया औचक निरीक्षण।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -