Posted by : achhiduniya 04 August 2024

समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने अयोध्या में नाबालिग से रेप के आरोपी सपा कार्यकर्ता मोईद खान और उसके नौकर राजू खान का डीएनए परीक्षण कराने की शनिवार को मांग की थी,जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया था। अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर कहा था,'इस मामले में जिन पर भी आरोप लगे हैं उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए, न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। जो भी दोषी हो, उसे कानून के हिसाब से पूरी सजा दी जाए,लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित हों, तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए, यही न्याय की मांग है। इसके बाद से अखिलेश यादव भी निशाने पर आ गए। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने अखिलेश के इस बयान पर सवाल किया था कि सपा शासन में ऐसे मामलों में कितने आरोपियों का डीएनए परीक्षण किया गया था। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया था कि अखिलेश ने सपा से जुड़े 
आरोपी मोइद खान को 'क्लीन चिट' दे दी है। इस मामले को लेकर मायावती ने बीजेपी सरकार को घेरा. मायावती ने कहा कि यूपी में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था में भी ख़ासकर महिला सुरक्षा व उत्पीड़न आदि को लेकर बढ़ती चिन्ताओं के बीच अयोध्या व लखनऊ आदि की घटनाएं अति-दुखद व चिन्तित करने वाली सरकार इनके निवारण के लिए जाति-बिरादरी एवं राजनीति से ऊपर उठकर सख़्त कदम उठाए तो बेहतर होगा। इस मामले में आरोपी का समाजवादी पार्टी से नाता बताया जा रहा है. वहीं ये भी कहा जा रहा है कि आरोपी की फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद से भी नजदीकियां है। जैसे ही ये खबरें बाहर आई वैसे ही इस मामले में राजनीति पर भी गरमा गई। यही वजह है कि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी विरोधी दलों के निशाने पर आ गई। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी रेप के मामलों पर देश में सियासत देखने को मिल रही है। 

हाथरस मामला हो या फिर उन्नाव, हर मामले में सियासत होती आई है. अब 12 साल की बच्ची से रेप के मामले में एक तरफ समाजवादी पार्टी निशाने पर है. वहीं दूसरी ओर इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल उनकी पार्टी से जुड़े नेता मोईद पर 29 जुलाई को मुकदमा दर्ज हुआ था और 30 को उसकी गिरफ्तारी हुई। मोईद पर ढाई महीने तक लड़की से रेप करने और उसका वीडियो बनाने का आरोप लगा है,लेकिन अब इस मामले पर जो हो रहा है,उसे देख हर कोई निराश ही होगा। इस पूरे मामले में सपा के नेता का नाम और सीनियर नेताओं के साथ आरोपी की नजदीकी सामने आने के बाद शीर्ष नेतृत्व तक सवालों के घेरे में है। यूपी में पूर्व में आई इस प्रकार की घटनाओं को लेकर अखिलेश यादव का रुख हमेशा सख्त ही रहा है,वो अक्सर पूर्व की सरकारों को ऐसे मामलों में घेरते रहे हैं,लेकिन अयोध्या रेप की घटना में सपा नेता का नाम आने के बाद से उनका रवैया डिफेंसिव दिख रहा है। बस इसी को लेकर उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बच्ची से गैंगरेप की वारदात के मामले में सपा आरोपी पर खुलकर ज्यादा कुछ नहीं बोल रही। दिल्ली में मौजूद फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद से जब मीडिया ने मोईद से संबंधों पर बात की तो वो भी इस मामले पर ज्यादा बोलने से बचते दिखे। यही वजह है कि इस मुद्दे पर अखिलेश यादव बसपा और बीजेपी के निशाने पर आ गए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -