Posted by : achhiduniya 27 August 2024

फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन ऐसी दवाएं होती हैं, जिनमें एक ही गोली, कैप्सूल या शॉट में दो या उससे ज्यादा एक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं। ये दवाएं टीबी और डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों को कम गोलियों का सेवन करने में मदद करती हैं, लेकिन ये उन्हें ऐसे इंग्रीडिएंट्स का सेवन करने पर भी मजबूर करती हैं, जिनकी जरूरत ही नहीं है। इन दवाइयों में ऐसे इंग्रीडिएंट्स मौजूद हैं, जो एक साथ मिलकर ठीक से काम नहीं करते हैं।  इसके अलावा इनमें कुछ ऐसे इंग्रीडिएंट्स भी शामिल हैं,जिनका सेवन करने की जरूरत ही नहीं है। भारत सरकार ने 156 दवाइयों को बैन करने का फैसला लिया है। इनमें पॉपुलर बुखार की दवा चेस्टन कोल्ड और दर्द को ठीक करने का दावा करने वाली फोरासेट भी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन दवाओं के कॉम्बिनेशन को तर्कहीन बताया और साथ इनसे कोई फायदा न होने की बात कहते हुए एक नोटिफिकेशन जारी कर इन फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशंस ड्रग्स पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध
 
लगा दिया। बैन की गई दवाओं में पेट व उदर संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एंजाइमों के कई कॉम्बिनेशंस, एंटी-एलर्जिक दवाओं के कॉम्बिनेशंस और त्वचा संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कॉम्बिनेशंस शामिल हैं। इस बीच लेवोसिटिरिजिन, खांसी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सिरप और पैरासिटामोल जैसी एंटी-एलर्जिक दवाओं का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले कॉम्बिनेशंस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा मुहांसे वाली क्रीम या आयोडीन के घोल के साथ एंटीबायोटिक दवाओं को भी बैन किया गया है। 
सप्लीमेंट्स के कॉम्बिनेशन में एलोवेरा के साथ मेंथॉल, मेडिकेटिड साबुन के रूप में विटामिन ई के साथ एलोवेरा, एंटीसेप्टिक एजेंट, एलो एक्सट्रैक्ट और विटामिन के साथ जलन की दवा सिल्वर सल्फाडायजीन और स्किन एलर्जी के ट्रीटमेंट लिए एलोवेरा व कैलेमाइन के कॉम्बिनेशन से बने लोशन को भी बैन कर दिया है। इस लिस्ट में माइग्रेन की दवाइयों के साथ मतली रोकने वाली दवा का कॉम्बिनेशन, मेफेनामिक एसिड का सामान्य एंटी-फाइब्रोटिक दवा ट्रानेक्सैमिक एसिड के साथ कॉम्बिनेशन और वियाग्रा में एक्टिव इंग्रीडिएंट सिल्डेनाफिल का एक ऐसी दवा के साथ कॉम्बिनेशन शामिल है, जो ब्लड वेसल्स और मांसपेशियों को आराम पहुंचाती है। 



फिलहाल, जिन दवाओं को बैन किया गया हैं, उनमें से ज्यादातर को अलग-अलग स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटीज की तरफ से बिना किसी ट्रायल के ही मंजूरी दे दी गई थी। दरअसल दवाइयों में इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स इंडिविजुअली अप्रूव्ड थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 2019 के नए ड्रग एंड क्लीनिकल ट्रायल नियम के मुताबिक, फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन को नई ड्रग माना जाना चाहिए और इसलिए उन्हें सेंट्रल ड्रग रेग्युलेटर से अप्रूवल मिलना जरूरी है। इससे बाजार में उपलब्ध इन तर्कहीन कॉम्बिनेशंस की संख्या को कम करने में मदद मिली है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -