Posted by : achhiduniya 27 August 2024

भारतीय नौसेना द्वारा बनवाई गई सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण आठ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, जो अब ढह गई है। इस घटना ने महाराष्ट्र में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है। इसे स्थापित करने की जिम्मेदारी ठाणे के 25 वर्षीय युवा जयदीप आप्टे को सौंपी गई थी। जयदीप का मूर्तिकला का अनुभव महज डेढ़ से दो फीट की मूर्तियों तक सीमित था, जिसे उन्होंने स्वयं एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था।  अब सवाल उठ रहा है कि इतने कम अनुभव वाले युवा कलाकार को इतनी विशाल प्रतिमा का निर्माण कार्य क्यों सौंपा गया? इस घटना के बाद पुलिस ने जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जयदीप आप्टे और चेतन पाटिल को आरोपी बनाया गया है। चेतन पाटिल ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है, उनका कहना है कि उन्होंने शिवाजी महाराज की प्रतिमा का पूरा 
संरचनात्मक ऑडिट नहीं किया था, बल्कि केवल प्रतिमा के लिए बनाए गए मंच का डिजाइन उन्होंने तैयार किया था। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिमा का निर्माण ठाणे की एक कंपनी द्वारा किया गया था। अब लोग यह जानना चाहते हैं कि इस प्रतिमा के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले जयदीप आप्टे कौन हैं। जयदीप आप्टे कल्याण के एक 25 वर्षीय युवा हैं, जिन्होंने राजकोट किले में 28 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का निर्माण किया था। इस प्रतिमा के निर्माण में लगभग 3 साल लगे, हालांकि जयदीप ने एक इंटरव्यू में बताया कि इसका निर्माण जून 2023 में शुरू होकर दिसंबर 2023 तक यानी केवल सात महीने में पूरा हुआ था। 
जयदीप ने अपने इंटरव्यू में स्वीकार किया कि उन्हें इस बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने में संदेह था कि वे इतनी बड़ी प्रतिमा को सफलतापूर्वक खड़ा कर पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा था कि जब उन्हें पहली बार इस काम के बारे में पता चला, तो उनके मन में यह विचार आया कि यह एक बड़ा अवसर है,अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी, लेकिन अगर जरा भी चूक हुई तो सब खत्म हो जाएगा। इससे पहले उन्होंने केवल 3-4 छोटी मूर्तियां बनाई थीं, जो अधिकतम ढाई फुट की थीं। जयदीप आप्टे ने यह भी बताया कि एक सप्ताह के भीतर उन्होंने शिवाजी महाराज की प्रतिमा के तीन छोटे-छोटे नमूने (मॉडल) तैयार किए थे। उनमें से दो मॉडल नौसेना अधिकारियों के निर्देशानुसार बनाए गए थे,जबकि तीसरा मॉडल एक सहज डिजाइन पर आधारित था। अंततः उसी डिजाइन को चुना गया था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -