- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बदलापुर 4 साल के दो मासूम लड़कियों के साथ लैंगिक शोषण आरोपी गिरफ्तार.....
Posted by : achhiduniya
20 August 2024
पुलिस सूत्रों से
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला 12 और 13 अगस्त का है, जब लडकियां टॉयलेट का इस्तेमाल करने गई। दरअसल,मुंबई से सटे ठाणे के बदलापुर में एक स्कूल के
अंदर लेडीज टॉयलेट में 4 साल के दो मासूम
लड़कियों के साथ लैंगिक शोषण के आरोप में पुलिस ने अक्षय शिंदे नाम के 23 वर्षीय क्लीनर को पोक्सो और बीएनएस की अन्य
धाराओं में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां
उसे अब पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी अक्षय
शिंदे
को कांट्रैक्ट बेसिस पर 1 अगस्त को स्कूल में
क्लीनर के रूप में काम पर रखा गया था। इसी का फायदा उठाकर उसने मासूम लड़कियों का
लैंगिक शोषण किया। बीते शुक्रवार लड़कियों को अभिभावकों द्वारा शिकायत दर्ज कराई
गई जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज़ की। यह मामला तब सामने आया जब बच्ची
ने घर आकर अपने माता-पिता को बताया। पीड़ित माता-पिता ने दूसरे माता-पिता से संपर्क
किया जहां पता चला कि बच्चे स्कूल जाने में डर रहे हैं। पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी के
मुताबिक स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से इस मामले में बहुत सारी लापरवाहियां बरती गई
है।
स्कूल के कई सीसीटीवी कैमरा ऐसे हैं जो काम नहीं करते। फ़िलहाल मैनेजमेंट की
तरफ से प्रिंसिपल, टीचर,स्कूल नैनी और कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी को सस्पेंड कर
दिया गया है। इस पूरी घटना के लिए स्कूल की तरफ से माफी मांगी गई है। गौरतलब है की घटना के
बाद पेरेंट्स बच्चों को डॉक्टर के पास ले गए
जहां मेडिकल जांच में यह पता लगा कि बच्चों को सेक्सुअल एसॉल्ट किया गया है। जब इस बात का पता
लगा तो पैरंट्स अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन पहुंचे।
पुलिस के ऊपर यह आरोप है कि शुरुआती दौर में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शुभदा शितोले
ने POCSO मामला होने के बावजूद कथित तौर पर प्रक्रिया में
देरी की और
बीते शुक्रवार देर रात मामला दर्ज किया
गया। मामला लगभग 12 घंटे देर से दर्ज़
किया गया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस आधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)