- Back to Home »
- Crime / Sex »
- शवों को खा रहें कीड़े अस्पताल की लापरवाही आई सामने....
Posted by : achhiduniya
13 August 2024
बिहार समस्तीपुर के सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के आसपास लोगों को बदबू से
बचने के लिए नाक और मुंह पर कपड़ा बांधना पड़ रहा है। सदर अस्पताल के कर्मी की
मानें तो पोस्टमार्टम रूम में हर रोज अमूमन तीन से पांच शवों का पोस्टमार्टम किया
जाता है,जिनमें कई लावारिस शव होते है। लावारिश शवों को पहचान
के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित
रखने का प्रावधान है। डीप फ्रीजर ना होने के कारण शव सड़ने लगते है और शव में
कीड़े लगने लगते हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर शव लेने पहुंचे लोग प्रशासन और सरकार
![]() |
| [Demo pick] |
को कोसते दिख रहे है। बिहार के सरकारी अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था को लेकर
सरकार के तरफ से भले ही बड़े बड़े दावे किए जाते रहे हैं,लेकिन समस्तीपुर से आईं तस्वीरें
कुछ और बयां कर रही है। यहां के सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस के अंदर पड़े
शवों से कीड़े निकलकर बाहर आर रहे हैं। शव से निकल रही दुर्गंध इतनी तेज है कि अब
डॉक्टर भी पोस्टार्टम के लिए जाने से इंकार कर रहे हैं।

.jpeg)