- Back to Home »
- Crime / Sex »
- खतना करते ही गई मासूम की जान नाई फरार हुई एफआईआर
Posted by : achhiduniya
14 August 2024
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव के डेढ़ महीने के
अरमान का खतना होने के बाद मौत हो गई। दरअसल डेढ़ महीने के अरमान के पिता रफीक ने
नाई कबीर के कहने पर अपने बच्चों का खतना करने को तैयार हो गए। 11 अगस्त को करीब 11:30 बजे ₹500 में नाई खतना करने को तैयार था। गरीब परिवार होने के चलते परिवार
तैयार हो गया और नाई कबीर ने अरमान का खतना कर दिया।
खतना होने के बाद उसकी गलत नस कट गई और खून बहने
लगा। परिजन जब तक समझ पाते तब तक काफी ब्लीडिंग हो चुकी थी और बच्चा बेहोश होने
लगा। इसके बाद बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में बच्चे के पिता शरीफ अहमद ने नाई
कबीर के खिलाफ फतेहगंज पूर्वी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के
बाद पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं
आरोपी नाई इस घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
.jpeg)
.jpeg)