Posted by : achhiduniya 19 August 2024

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने पार्टी के स्थापना दिवस पर बीजेपी और अजित पवार पर नाराजगी जताई थी। रामदास कदमने खुले मंच पर भाषण करते वक्त एकनाथ शिंदे को हाथ जोड़कर विनती की अलगी बार मोदी शाह के पास उनके लेकर जाए, क्योंकी लोकसभा चुनाव मे शिंदे गुट को देरी से सीट मिलने के कारण कई जगह पर नुकसान हुआ था।  रामदास कदम ने इसका जिम्मेदार बीजेपी को ठहराया था और साथ ही साथ ये भी कहा था कि अजित पवार थोड़ी और देरी से सत्ता में आते तो अच्छा होता। महाराष्ट्र मे आने वाले दिनों में विधानसभा के चुनाव होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले महायुति में सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा है. एनडीए के दो नेता ऐसे हैं जिनकी कभी बनती नहीं है, इसकी वजह से गठबंधन पर भी सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, शिवसेना 
के वरिष्ठ नेता रामदास कदम और बीजपी के मंत्री रविंद्र चव्हाण के बीच हमेशा रार देखने को मिलती है. वहीं अब नौबत यहां तक आ गई कि रामदास कदम ने मंत्री रविंद्र चौहान के इस्तीफे की मांग कर दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी और जेष्ठ नेता रामदास कदम ने बीजेपी के मंत्री का इस्तीफा मांगा है। बीजेपी मंत्री रविंद्र चव्हाण महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी विभाग के मंत्री हैं। वहीं मुंबई गोवा हाईवे को लेकर रामदास कदम ने चव्हाण की आलोचना की है। शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा, रविंद्र चव्हाण काम करने मे असफल रहे है,कितने सालों से मुंबई-गोवा हाईवे का काम नहीं हो रहा है,
राज्य के लोगों को तकलीफ हो रही है और मंत्री रविंद्र चव्हाण निश्चिंत है। इसलिए मैं देवेंद्र फडणवीस से मांग करूंगा कि वह रविंद्र चव्हाण का इस्तिफा लें। शिवसेना और बीजेपी के बीच यह पहली बार नहीं हो रहा है इसके पहले भी ऐसे कई विवाद दिखाई दिए हैं। वहीं इस मामले पर रविंद्र चव्हाण ने कहा,रामदास कदम एक वरिष्ठ नेता हैं और इस तरह की भाषा उनको शोभा नहीं देती। महायुती का धर्म निभाने का ठेका सिर्फ हमनें नहीं लिया है। सीएम एकमाथ शिंदे से मेरी विनती है कि रामदास कदम जैसे लोगों को वह अपने काबू मे रखें नहीं तो हमें भी ऐसी भाषा का इस्तमाल करना आता है। दरअसल, मंत्री रविंद्र चव्हाण बीजेपी के कई बड़े मिशन का हिस्सा बनते हैं, चुनाव की रणनीति कई बार यही तय करते हैं। पर्दे पर आना इनको पसंद नहीं है इसलिए हमेशा यह पर्दे के पिछे रहकर अपने पार्टी का काम करते है। राज्यसभा, विधान परिषद जैसे चुनाव की रणनीति का यह बड़ा हिस्सा रहते हैं, ठाणे, कोंकण मे रविंद्र चव्हाण का नाम बनते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -