- Back to Home »
- State News »
- आप की हड़ताल की वजह से कोई पेशेंट मरा और आप पर हमला हुआ तो हम नहीं बचाएंगे....TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती का विवादित बयान
आप की हड़ताल की वजह से कोई पेशेंट मरा और आप पर हमला हुआ तो हम नहीं बचाएंगे....TMC सांसद अरूप चक्रवर्ती का विवादित बयान
Posted by : achhiduniya
19 August 2024
पश्चिम बंगाल के
बांगुरा में18 अगस्त को एक रैली में तृणमूल कांग्रेस सांसद अरूप चक्रवर्ती ने
विवादित बयान ने कहा,आंदोलन के नाम पर आप लोग घर जा सकते हैं या अपने
प्रेमी के साथ घूम सकते हैं। अगर आपकी
हड़ताल की वजह से कोई मरीज अस्पताल में मर जाता है और लोगों का गुस्सा आप पर फूटता
है तो आपको हम नहीं बचाएंगे। रैली के बाद जब पत्रकारों ने उनसे विवादित बयान को
लेकर सवाल पूछा तो उस पर वो पूरी तरह डंटे रहे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने
दोहराया, डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हैं। हड़ताल के
नाम पर अगर लोगों की इलाज नही
मिला तो उनकी मौत हो सकती है। स्वाभाविक
है कि इस स्थिति में लोगों को गुस्सा हड़ताल कर रहे डॉक्टरों पर ही फूटेगा और ऐसे
में हम उन्हें नहीं बचा सकेंगे। गौरतलब है की 14 अगस्त को कुछ गुंडों ने आरजी कर अस्पताल में
घुसकर हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों पर हमला कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक,
पुलिस पर भी हमला किया गया था। मिली
जानकारी के मुताबिक अस्पताल के आपातकालीन भवन के ग्राउंड फ्लोर पर भी तोड़तोड़ की
गई थी। कोलकाता के रेप मर्डर की घटना के बाद देशभर में बवाल मचा है। इस मामले पर
सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य लोग पश्चिम बंगाल की
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। डॉक्टर और वकील भी
सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
.jpeg)
.jpeg)