- Back to Home »
- Sports »
- राजनीति षडतंत्र का शिकार हुई विनेश फोगाट बड़ी साजिश के तहत अयोग्य घोषित...कांग्रेस
Posted by : achhiduniya
08 August 2024
विनेश
फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर पूरे देश में खुशी और उत्साह का माहौल था। विनेश
फोगाट के गोल्ड मेडल जीतने की पूरी उम्मीद लिए देशवासी पूजा और दुआ कर रहे थे पर
विनेश फोगाट को ओलंपिक में अयोग्य घोषित कर दिया गया,जिसके बाद देश में राजनीतिक बयानबाजी
सामने आई। विनेश फोगाट के ओलंपिक में केवल 100
ग्राम वजन के चलते
अयोग्य घोषित पर आगरा में कांग्रेस नेताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और
राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने
पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस आगरा के महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने
कहा कि विनेश फोगाट के फाइनल में पहुंचने पर देश में जोश और उत्साह था पर एक दिन
के बाद ही बड़ी साजिश के तहत निकाल दिया गया। विनेश फोगाट में विश्व चैंपियन को
हरा कर फाइनल में जगह पक्की की थी और देशवासी गोल्ड मेडल उम्मीद लिए दुआ कर रहे थे
पर निजी राजनीति के चलते विनेश
फोगाट को अयोग्य घोषित किया गया। आगरा के जिला
मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
दिया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस दौरान कांग्रेस आगरा महानगर अध्यक्ष अमित
सिंह ने कहा कि विनेश फोगाट से देश गोल्ड मेडल की उम्मीद लिए बैठा था पर विनेश
फोगाट के साथ साजिश हुई है। विनेश फोगाट के मामले में कुश्ती संघ अब तक चुप क्यों
है। ओलंपिक की सदस्य नीता अंबानी चुप क्यों हैं। विदेश नीति क्या कर रही है और
प्रधानमंत्री मोदी अपनी चुप्पी कब तोड़ेंगे। हमने ज्ञापन दिया है कि इस मामले की
सच्चाई सामने आनी चाहिए। कांग्रेस नेता अमित सिंह ने कहा कि केवल 100
ग्राम वजन के चलते
विनेश फोगाट को बाहर निकाल दिया गया। यह बड़ी साजिश है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष
अमित सिंह ने कहा कि हमारी ओलंपिक की पूरी टीम विनेश फोगाट के साथ थी पर किसी ने
आवाज नहीं उठाई, इसका मतलब है कि विदेश नीति पूरी तरह से
फेल हुई। जब इतने बड़े स्तर पर खेलने जा रहे हैं तो इन बातों पर गौर क्यों नहीं
किया था।
.jpeg)
