- Back to Home »
- Politics »
- वक्फ कानून में संशोधन बिल बीजेपी की सोची समझी साजिश…. तेजस्वी यादव
Posted by : achhiduniya
08 August 2024
केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने
वाले कानून में संशोधन से संबंधित एक विधेयक गुरुवार को लोकसभा में पेश किया और
इसके बाद इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजने की अनुशंसा की। वहीं,
विपक्षी दलों ने
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध किया और कहा कि यह खतरनाक’
विधेयक संविधान और
संघवाद पर हमला है तथा मुस्लिम विरोधी है। इस बिल को लेकर इंडिया'
गठबंधन लगातार
केंद्र सरकार पर हमलावर है। वहीं,
इस पर नेता
प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी
यादव ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ कानून में संशोधन बिल
बीजेपी की सोची समझी
साजिश है। इसमें जेडीयू-लोजपा सहभागी है। तेजस्वी
यादव ने एक्स पर लिखा कि वक्फ कानून में संशोधन एक सोची समझी साजिश के साथ भाजपा
ला रही थी तथा जदयू-लोजपा इस ध्रुवीकरण के औजार में सहभागी रही। ऑल
इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सहित अनेक मुस्लिम तंजिमों,
दानिशवरों और हमारी
पार्टी के मुस्लिम लीडरान से प्राप्त सुझाव एवं विमर्श उपरांत हमारे राष्ट्रीय
अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी और मैंने लोकसभा और राज्य सभा के अपने सांसदों
को इस संविधान विरोधी बिल का पुरजोर विरोध करने को कहा था।
संविधान
की धारा-29 हर धर्म को स्वायत्तता और स्वतंत्रता देती
है और उसका सम्मान खारिज करने की हर नीति और नीयत के खिलाफ हम लड़ते रहेंगे। संयुक्त
संसदीय समिति (JPC) में हमारे दल के सदस्य बिंदुवार हर पहलू
पर अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। वक़्फ़ क़ानून में संशोधन एक सोची समझी साज़िश के
साथ भाजपा ला रही थी तथा जदयू-लोजपा इस ध्रुवीकरण के औज़ार में सहभागी रही।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)