- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- CAA कानून प्रावधान के तहत दे बांग्लादेशियों को नागरिकता बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी
Posted by : achhiduniya
06 August 2024
बिहार
सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद बिहार
सरकार अलर्ट मोड पर है। सीएम नीतीश कुमार ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश
दिया है। सीएम नीतीश कुमार से इस मामले पर विचार विमर्श हुआ है। केंद्र सरकार
मामले पर संज्ञान ले रही है। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में सजग रहने की जरूरत है।
विजय चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश मे शांति व्यवस्था जल्द बहाल हो यही हम लोग चाहते
हैं। बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर शरणार्थियों के आने की सूचना पर विजय चौधरी ने
कहा कि सीएए
कानून के तहत जो प्रावधान है,
उसके तहत अगर कोई
आदमी इसका लाभ उठाना चाहते हैं, तो कानूनी प्रावधानों के तहत वह इसका लाभ
उठा सकते हैं। वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन को लेकर संसद में बिल लाने के संबंध
में विजय चौधरी ने कहा कि अभी तो बात चल रही है। कागज निकलकर सामने आने दीजिए। उसके
बाद पार्टी अपनी प्रतिक्रिया रखेगी।

.jpeg)