Posted by : achhiduniya 30 August 2024

आरजी कर अस्पताल के सेमीनार हॉल में 9 अगस्त की सुबह ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि हत्या से पहले ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टर की मौत सुबह 3 से 4 बजे के बीच होने की पुष्टि हुई। पश्चिम बंगाल ममता सरकार में काम करने वाले पूर्व इंस्पेक्टर अरिंदम आचार्या ने पुलिस पर बड़ा सवाल उठा दिया है। अरिंदम आचार्य ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले तो केस में जांच करने में देरी की। उन्होंने शाम को पोस्टमार्टम कराए जाने पर भी सवाल उठाए। अरिंदम के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत है। अरिंदम ने कहा जिस डॉक्टर को पोस्टमार्टम 
करना था उससे केवल जबरन साइन कराए गए, ये बात उनको डॉक्टर ने बताया है। अरिंदम ने कहा मैं खुद पुलिस ऑफिसर रहा हूं। इस तरह की घटना में पुलिस क्वेस्ट रिपोर्ट तैयार करती है। विसरा भी सुरक्षित करती है, लेकिन कहां है ये सब? क्वेस्ट रिपोर्ट में स्कफल के निशान को समझा जाता है। अरिंदम ने बताया कि इस तरह की घटना में लड़की छटपटाई होगी और जो रेप या मर्डर किया होगा, उससे बचने के लिए उसके नाखूनों या मुट्ठी में निशान होंगे। वो मुट्ठी बंद अगर होती है, तो पोस्टमार्टम से ही खुलती है, इसकी रिपोर्ट कहां है? अरिंदम ने कहा कि उनको जो जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक, उसको नशे की गोली या दवा खिलाई गई होगी। 
उन्होंने कहा कि संजय रॉय तो केवल एक मोहरा है। पोस्टमार्टम इस तरह के केसों में शाम को नहीं हो सकता, फिर शाम को क्यों किया? अरिंदम ने कहा कि अनेकों जानकारी मिली है कि लड़की की हत्या के बाद वहां के रूम में वाश बेसिन में हैंड वाश किया था, लेकिन उस रूम को तुड़वा दिया गया, ये क्यों? उन्होंने कहा कि ये प्री प्लांड मर्डर है। इससे पहले एक बड़ा खुलासा ये भी हुआ कि डॉक्टर की मौत के बाद भी आरजी कर अस्पताल के स्टाफ ने परिजनों से झूठ बोला। फोन कॉल आरजी कर मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ने पीड़िता के मम्मी-पापा को किया था। ट्रेनी डॉक्टर की मौत सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई, जबकि माता-पिता को पहली कॉल 10 बजकर 53 मिनट पर की गई। 

पहली कॉल में बताया गया कि आपकी बेटी की तबीयत खराब है। पहली कॉल में लड़की के माता-पिता से झूठ बोला गया। थोड़ी देर बाद दूसरी कॉल की गई, जिसमें डॉक्टर बिटिया के मां-बाप को बताया गया कि आपकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'।@ बंगाल SIR की लड़ाई दिल्ली तक आई, लगातार दूसरे दिन ममता का हमला, कहा- घुसपैठ के लिए केंद्र जिम्मेदार।@ किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ,टैरिफ डील पर सरकार के सूत्रों ने साफ की पूरी बात।@ राहुल गांधी के लोकसभा में भाषण पर यार पर तकरार, BJP सांसदों ने जताई आपत्ति।@ शराब पीकर आए 15 साल के लड़के की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत, पिता ने पब मालिक को ठहराया जिम्मेपदार।@ दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन डिलीवरी बॉय ने एक कारोबारी की हेलमेट से पीट- पीटकर की हत्या।@ अभिमन्यु' प्रयोग-मध्य प्रदेश के अस्पतालों में बनाए जाएंगे गर्भ संस्कार कक्ष’।@ दिल्ली मेट्रो के 6 नए कॉरिडोर, 84 नए स्टेशनों से चमकेगी राजधानी, गोल्डन-ग्रीन लाइन से जुड़ेगा शहर का हर कोना।@ दुनिया देखेगी भारत के 'विक्रांत' की ताकत, 18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं।@ विभिन्न राज्यों में धर्मांतरण कानूनों की वैधता मामला-सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की पीठ करेगी सुनवाई।@ मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी शुरू, BJP ने तरुण चुग को नियुक्त किया पर्यवेक्षक।@ Gen Z के जल्दी जॉब छोड़ने पर उन्हें शर्मिंदा ना करें, शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने दी बड़ी सलाह।@ मुश्किलों में राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में सरेंडर करने का आदेश।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -