- Back to Home »
- Politics »
- ईडी अपने अधिकार का दुरुपयोग कर किसी को गिरफ्तार कर रही तो…. केंद्रीय मंत्री अठावले
Posted by : achhiduniya
09 August 2024
सुप्रीम
कोर्ट ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी
लॉन्ड्रिंग के मामलों में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष
सिसोदिया को शुक्रवार (9 अगस्त)
को जमानत दी। मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर
तंज कसा है। आप ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी नेता मनीष सिसौदिया को जमानत देने का
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बीजेपी नीत केंद्र की तानाशाही पर करारा तमाचा है, लेकिन अफसोस है कि यह राहत एक साल की
देरी के बाद मिली। सिसोदिया को जमानत मिलने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने
प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे
ईडी के
दुरुपयोग के आरोपों को गलत ठहराया। अठावले ने कहा,अगर ईडी गलत तरीके से किसी को गिरफ्तार
कर रही है, तो उन्हें जमानत क्यों नहीं मिल रही है? अरविंद केजरीवाल को जमानत क्यों नहीं
मिल रही है, इसका मतलब है कि इस घोटाले में कुछ तो
दम है। रामदास अठावले ने आगे कहा,सिसोदिया
दिल्ली के डिप्टी सीएम थे और आबकारी नीति मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया
था। बीजेपी पर लगातार आरोप लगाने की कोशिश हुई थी,लेकिन ईडी की जांच में सरकार का
कोई संबंध नहीं है। अगर ईडी गलत तरीके से किसी को गिरफ्तार कर रही है, तो कोर्ट से राहत क्यों नहीं मिल रही
है?
जेल में उन्हें 17 महीने रहना पड़ा। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि किसी ने जानबूझकर
अन्याय किया है,
ऐसी कोई बात
नहीं है। उसका गलत प्रचार किया जा रहा है, लेकिन मनीष सिसोदिया अगर जमानत मिली है
तो अच्छी बात है। वो आकर अपनी पार्टी का काम करें, अपने फैमिली में आनंदित रहें। ऐसी हमारी
अपेक्षा है और दोबारा किसी केस में न आए इसके लिए ठीक तरीके से जिंदगी में रहने की
आवश्यकता है। जेल जाने की नौबत नहीं आनी चाहिए।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)