- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- दाढ़ के दर्द के घरेलू उपाय
Posted by : achhiduniya
09 August 2024
दांढ़ का दर्द होने पर दांढ़ को आराम देने के लिए और दर्द को कम करने के
लिए नमक वाले पानी से मुंह कुल्ला किया
जा सकता है। एक गिलास हल्का गर्म पानी लें और इसमें एक चम्मच नमक मिला लें। इस पानी को मुंह में
रखकर यहां से वहां घुमाएं और
फिर कुल्ला करके साफ कर लें। दांढ़ के दर्द से राहत मिलेगी। दाढ़ के दर्द से राहत दिलाने में लौंग का तेल
कारगर साबित हो सकता है। लौंग के तेल में
यूजीनोल होता है जो एनेस्थेटिक की तरह काम करता है जोकि एक एंटीबैक्टीरियल एजेंट है। लौंग के तेल में
एंटी-इंफ्लेमेटरी और
एंटीफंगल गुण भी
पाए जाते हैं। दांढ़ का दर्द होने पर लौंग के तेल को किसी और तेल के साथ मिलाकर रूई पर
डालें और इसे कुछ देर दाढ़ पर
रखने के बाद धोकर हटा लें। दर्द कम होने लगेगा। दाढ़ में दर्द होने खीरे का टुकड़ा भी दर्द कम करने में फायदेमंद होता है। खीरे के टुकड़े को दाढ़ के ऊपर रखें। यह दर्द को खींचने का
काम करता है और इससे दाढ़ को ठंडक और आराम मिलता है। चाहे तो खीरे के रस को रूई में डालकर भी दाढ़
पर रख सकते हैं।
ताजा पुदीने के पत्ते
या
सूखे पुदीने के पत्ते इस
नुस्खे में आजमाए जा सकते हैं। पुदीना दाढ़ का दर्द दूर करने का काम करता है। इससे मुंह के
बैक्टीरिया दूर होते हैं और इंफेक्शन से
छुटकारा मिलता है सो अलग पुदीने का
इस्तेमाल करना भी आसान है। इसे उंगलियों से मोड़ें और दाढ़ पर रखकर और दबाकर
तकरीबन 20 मिनट रखें और फिर हटा लें। पुदीना दर्द को कम करता है। पुदीने के तेल को भी
दाढ़ पर रखा जा सकता है।

.jpeg)
.jpeg)