Posted by : achhiduniya 06 August 2024

राजस्थान सरकार सभी मां और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को अपनी जिम्मेदारी मानते विशेष योजना लागू करने जा रही है। राजस्थान के सभी जिलों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 'मां वाउचर योजना' जल्द ही लागू होने वाली है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक गर्भवती और शिशु का जीवन स्वस्थ और सुरक्षित रहे. इस योजना से न सिर्फ संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी होगी, बल्कि प्रदेश में मातृ और शिशु मृत्यु दर में भी सुधार होगा। सही समय पर सोनोग्राफी से हाई रिस्क प्रेगनेंसी को पहले से ही चिन्हित कर लिया जाएगा और रिपोर्ट के अनुसार हाई रिस्क वाली गर्भवती को बड़े केंद्र पर प्रसव के लिए भेजा जाएगा। जिससे मां और शिशु के जीवन सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। मां वाउचर योजना के तहत 12 सप्ताह या 84 दिन से अधिक गर्भ वाली महिला को उसकी सहमति के बाद एसएमएस के माध्यम से कूपन भेजा जाएगा,जिसका प्रिंट भी लिया जा सकता है। इस पर एक लिंक रहेगा, इस लिंक पर क्लिक करने से क्यूआर कोड 
प्राप्त होगा। उसको स्कैन करके निजी चिकित्सा संस्थान पर सोनोग्राफी कराई जा सकेगी। कोटा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जगदीश सोनी ने बताया कि मां वाउचर योजना के तहत प्रदेश की गर्भवती महिलाएं, पूरे राजस्थान में योजना के तहत पंजीकृत किसी भी निजी संस्थान में सोनोग्राफी करवा सकती हैं। एक जिले की गर्भवती महिला दूसरे जिले में भी सोनोग्राफी करवा सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिला को अपना जन आधार कार्ड और मोबाइल चिकित्सा संस्थान पर लाना आवश्यक है। इसकी वजह यह है कि मोबाइल पर ही ओटीपी के माध्यम से गर्भवती की स्वीकृति के बाद एसएमएस के जरिए वाउचर जारी किया जाएगा। 

मां वाउचर योजना के तहत पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से निजी संस्थान में सोनोग्राफी के लिए वाउचर जारी किया जाएगा। इसके बाद सोनोग्राफी करने के दौरान इंपैक्ट सॉफ्टवेयर पर सारा रिकॉर्ड दर्ज होगा। सोनोग्राफी रिपोर्ट और रील अपलोड होने के बाद ओजस सॉफ्टवेयर के माध्यम से वेरिफिकेशन होने के बाद उपनिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जरिये इसके लिए संस्थान को 450 रुपये की राशि स्वीकृत की जाएगी, जो सीधा सोनोग्राफी सेंटर पर ऑनलाइन जमा होगी। डॉ जगदीश सोनी ने बताया कि इसका लाभ प्रदेश के सरकारी चिकित्सा संस्थान पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस (महीने की 9, 18, 27 तारीख) के दिन आने वाली गर्भवती महिला को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 84 दिन या उससे अधिक दिन की गर्भवती महिला को इस योजना के तहत पंजीकृत निजी संस्थान में सोनोग्राफी करवा सकती है। मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिला एक निशुल्क सोनोग्राफी योजना के तहत पंजीकृत निजी संस्थान पर करवा सकती है। डॉ.सोनी ने बताया कि सोनोग्राफी का वाउचर 30 दिन तक के लिए मान्य होगा,अगर किसी वजह से महिला सोनोग्राफी नहीं करा पाती है तो वह दोबार संस्थान पर जाकर उसकी अवधि 30 दिन तक के लिए और बढ़ा सकती है, इसकी मान्य अवधि 60 दिन की है। मां वाउचर योजना प्रदेश की सभी गर्भवती महिलाओं के लिए है। इसमें किसी भी तरह की श्रेणी होने की आवश्यकता नहीं है। जिस भी गर्भवती का रजिस्ट्रेशन पीसीटीएस के तहत होता है, वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FSSAI ने कई शराब कंपनियों को भेजा नोटिस, फ्लेवर और लेबलिंग में मिलीं गड़बड़ियों पर एक्शन।@ सुखोई को मिलेगी 'तीसरी आंख'- स्वदेशी रडार से कांपेंगे चीन-पाकिस्तान, एक साथ 100 टारगेट होंगे ट्रैक।@ दो-तिहाई बहुमत मिला तो BJP कुछ भी कर सकती है, पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा।@ बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, तीन पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन।@ बेंगलुरु के रेजिडेंशियल स्कूल में 6वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने पीटी शिक्षक पर लगाया हत्या का आरोप।@ पाकिस्तान का ISI हैंडलर और कई देशों तक फैलता नेटवर्क,दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में निज्जर-अर्श डाला पर कई बड़े खुलासे।@ दुनिया का सबसे बड़ा साइबर ऑपरेशन-इंटरपोल का 97 देशों में एक्शन, 5 हजार 811 गिरफ्तार- 2,500 करोड़ रुपये फ्रीज।@ पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस में कलह, खुल कर सामने आई हुड्डा VS सुरजेवाला की लड़ाई।@ महादेव ऐप के मास्टरमाइंड को रेड कॉर्नर नोटिस, एक जूस वाले ने कैसे बनाया 6000 करोड़ का साम्राज्य।@ महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, लातूर समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से बचें।@ 27 सप्ताह की गर्भवती 16 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की मंजूरी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति।@ बुढ़ापे में देखभाल नहीं कर रहे बच्चे तो माता-पिता के पास संपत्ति वापस लेने का हक-हाई कोर्ट।@ वायरल वीडियो के बाद एक्शन में CM विजय, चेन्नई के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में किया औचक निरीक्षण।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -