- Back to Home »
- Politics »
- एक देश एक चुनाव विचार की निकली हवा... शरद पवार का नरेंद्र मोदी पर तंज
Posted by : achhiduniya
17 August 2024
राकांपा (एसपी) प्रमुख ने
कहा,लाल किले से अपने
भाषण में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में एक साथ चुनाव का विचार रखा। जम्मू-कश्मीर
और हरियाणा के चुनावों की घोषणा की गई लेकिन झारखंड और महाराष्ट्र के लिए चुनाव की
घोषणा नहीं की गई। ऐसे में महाराष्ट्र के लिए चुनाव की घोषणा नहीं करना विरोधाभासी
बात है। शरद पवार ने कहा कि सरकार चार राज्यों में विधानसभा चुनाव नहीं करा सकती
है और पूरे देश में एक साथ सभी विधानसभाओं के लिए चुनाव कराने की बात करती है। शरद
पवार ने एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर नरेंद्र मोदी को चुनौती दी। उन्होंने यह भी कहा कि देश में इस
वक्त शांति की जरूरत है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की
रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने आगे
कहा कि लाल किले पर प्रधानमंत्री ने यह बात रखी कि पूरे देश के चुनाव एक साथ होने
चाहिए। प्रधानमंत्री को ये बात कहे अभी 12 घंटे भी नहीं हुए थे कि चुनाव आयोग ने जम्मू
कश्मीर और हरियाणा के चुनाव की घोषणा कर दी,लेकिन झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव की
घोषणा नहीं हुई। शरद पवार ने कहा कि जब प्रधानमंत्री सभी राज्यों में एक साथ चुनाव
कराने की नीति प्रस्तावित कर रहे हैं तो महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा न होना एक तरह
का विरोधाभास है। बता दें कि शरद पवार शनिवार को नागपुर जिले के दौरे पर हैं।
.jpeg)
.jpeg)