- Back to Home »
- Politics , State News »
- लाड़की बहिन योजना केवल अक्टूबर या नवंबर तक चलेगी शिवसेना-यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे…
Posted by : achhiduniya
17 August 2024
द हिंदू'
अखबार से बातचीत में आदित्य ठाकरे ने
विभिन्न मुद्दों पर बात के दौरान उन्होंने माझी लड़की बहिन योजना को लेकर कहा,
य़ोजना के बारे में कोई राय बनाने से पहले,
2022,23 और 2024
की बजट घोषणा को देखें। इनमें से किसी को
पूरा नहीं किया गया। सूत्रों के मुताबिक यह योजना केवल अक्टूबर या नवंबर तक चलेगी।
वे अपने प्रचार के लिए 300 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। अगर बहना अगर
वास्तव में उन्हें प्यारी होतीं तो उनके मंत्री महिलाओं को टीवी पर अभद्रत बातें
नहीं कह रहे होते। क्या महिलाओं को लुभाने के लिए यह स्कीम लाई गई है?
इस पर आदित्य ने कहा,महिलाएं लोगों को परखना जानती हैं। वे एक
संस्कारी तथा अच्छी सोच वाले
परिवार के मुखिया और लालची राजनेताओं के बीच फर्क
करना जानती हैं। आदित्य ने यह बात सीएम एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कही। क्या आपको
लगता है कि जनता का सरकार से असंतोष अभी तक बरकरार है और या महायुति ने इस मुद्दे
का समाधान कर दिया है? आदित्य ने कहा कि यह सरकार संविधान विरोधी,
महाराष्ट्र विरोधी है और गुजरात से चल रही
है। हर तरफ असंतोष है। भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति इस सरकार की
पहचान बन गई है। अगर महाविकास अघाड़ी सत्ता में आती है तो उससे इस योजना को बरकरार
रखने की उम्मीद की जाएगी, क्या यह राजस्व पर भार नहीं होगा?
आदित्य ने कहा कि राज्य का वित्त राज्य के
कल्याण के लिए होता है।
जिस तरह से महंगाई और बेरोजगारी की आज स्थिति है,
ऐसे सपोर्ट की जरूरत है,लेकिन इसके लिए
मंशा अच्छी होनी चाहिए। आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन
योजना केवल चुनाव तक के लिए है। उन्होंने
साथ ही कहा कि राज्य की महिलाओं को लोगों को परखना आता है और वे संस्कारी परिवार
के मुखिया और लालची लोगों के बीच फर्क करना जानती हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)