- Back to Home »
- Politics »
- मै राजनीति छोड़ दूंगा अगर...MH-DCM देवेंद्र फडणवीस ने क्यू कहा ऐसा...?
Posted by : achhiduniya
19 August 2024
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा,मुख्यमंत्री को सारे अधिकार होते हैं। कोई मंत्री
मुख्यमंत्री से बड़ा नहीं होता है। मैं और मुख्यमंत्री साथ मिलकर काम करते हैं।
मैं पूरी ताकत से उनके साथ में खड़ा हूं और जहां तक इन आरोपों का सवाल है,
मैं तो जरांगे पाटिल जी को कहूंगा कि वो
खुद ही मुख्यमंत्री से इस सवाल को पूछें। फडणवीस ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज
जारांगे के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
यह कहते हैं कि वह समुदाय को आरक्षण देने की प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं तो वह
राजनीति छोड़ देंगे। देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, अगर मुख्यमंत्री जी ये कहते हैं कि उनको मराठा
समाज के
लिए कोई निर्णय लेना था और उसमें मैंने अड़ंगा लगाया,
उसी समय अपने पद से भी इस्तीफा दूंगा और
राजनीति से भी संन्यास की घोषणा करुंगा। इस प्रकार की झूठी बातें फैलाने का कोई
मतलब नहीं है। लगातार मराठा समाज के लिए किसी ने निर्णय लिया है तो वो मुख्यमंत्री
के तौर पर मैंने लिया है या फिर शिंदे जी ने लिया है। दरअसल,मनोज जरांगे पाटिल ने बीजेपी नेता देवेंद्र
फडणवीस पर मराठा समुदाय के आरक्षण में बाधा पैदा करने का आरोप लगाया था।
.jpeg)
.jpeg)