- Back to Home »
- Politics »
- राहुल गांधी की जबान काट कर लाओ 11 लाख का इनाम पाओ.... शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ का विवादित बयान
राहुल गांधी की जबान काट कर लाओ 11 लाख का इनाम पाओ.... शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ का विवादित बयान
Posted by : achhiduniya
16 September 2024
कांग्रेस नेता राहुल
गांधी के अमेरिका में आरक्षण को लेकर दिए बयान पर उनकी जीभ काटने वाले को 11 लाख के इनाम की घोषणा महाराष्ट्र के बुलढाणा से
शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने की। उन्होंने कहा है कि जो भी राहुल गांधी की जीभ
काटकर लाएगा, उसे 11 लाख
रुपए का इनाम दिया जाएगा। संजय
गायकवाड़ ने विधायक गायकवाड़ ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर दलितों और आदिवासियों
के आरक्षण को खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया है। गायकवाड़ ने कहा कि महाराष्ट्र और देश के पिछड़े
और दबे हुए दलितों, आदिवासियों और ओबीसी
के लोगों को संविधान में बाबासाहेब अंबेडकर ने आरक्षण दिया है। ऐसे में कांग्रेस
के नेता
राहुल गांधी विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करना है, ऐसा बयान देते हैं। गायकवाड़ ने कहा कि इसका मतलब है कि कांग्रेस ने
अपना सही चेहरा लोगों को दिखा दिया है। इनके पेट में दर्द हो रहा है। लोकसभा चुनाव
के दौरान मोदी संविधान बदल देंगे। ऐसा फेक और नेगेटिव नैरेटिव फैलाया गया और वोट लिया।
आज ये ओबीसी, दलित और आदिवासियों के आरक्षण को खत्म करने की
बात कह रहे हैं। गायकवाड़ ने साफ कहा
कि जीभ जो काटेगा, मैं उसे 11 लाख रुपये इनाम दूंगा।
.jpeg)
.jpeg)