- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- मेरी बात नहीं मानी अरविंद केजरीवाल ने अब देखो...समाज सेवी अन्ना हजारे ने कही बात
Posted by : achhiduniya
16 September 2024
समाज सेवक अन्ना
हजारे ने कहा,मैं अरविंद केजरीवाल से पहले ही कह रहा था की
राजनीति में मत जाओ। समाज की सेवा करो। बहुत बड़े आदमी बनोगे। इसके साथ ही अन्ना
हजारे ने कहा,
कई साल तक हम लोग साथ में थे। उस समय
मैंने बार-बार कहा की राजनीति में नहीं जाना। समाज सेवा आनंद देती है। आनंद बढाओ
लेकिन उसके दिल में बात नहीं रही। आज जो होना था वह हो गया। उनके दिल में क्या है
मैं क्या जानू? दरसालं,जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सीएम पद से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। अरविंद
केजरीवाल ने कहा, दो दिन बाद मैं
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। जब तक जनता अपना
फैसला नहीं सुना देती, मैं उस कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। दिल्ली में चुनाव
होने में अभी कई महीने बाकी हैं। मुझे कानूनी अदालत से न्याय मिला, अब मुझे जनता की अदालत से न्याय मिलेगा। मैं जनता
के आदेश के बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। इसके
साथ ही केजरीवाल ने कहा,मैं दिल्ली के लोगों
से पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल निर्दोष हैं या दोषी? अगर मैंने काम किया है तो मुझे वोट दें। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए नया मुख्यमंत्री
चुनने के लिए अगले दो दिनों के अंदर AAP विधायकों
की बैठक होगी। दो दिन बाद इस्तीफे के ऐलान के साथ ही केजरीवाल ने यह भी मांग की है
कि दिल्ली में फरवरी में होने वाले चुनाव महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों के साथ
ही नवंबर में कराए जाएं।
.jpeg)
.jpeg)