- Back to Home »
- Crime / Sex »
- 40 लुटेरो द्वारा 2 करोड़ के ड्राई फ्रूट्स की डकैती दो गाड़ियों में भरकर हुए फरार...
Posted by : achhiduniya
05 September 2024
अमृतसर के झबाल रोड पर कोल्ड स्टोर से 2 करोड़ के ड्राई फ्रूट्स लूट लिए गए। डकैती करने आए लुटेरे दो गाड़ियों में
ड्राई फ्रूट भरकर फरार हो गए। यहां काम करने वालों को बंदी बनाकर तेजधार हथियार और
पिस्टल की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। लुटेरे काजू, छोटी इलायची, अंजीर, सोगी, काली मिर्च, काले चने, काजू बादाम समेत महंगे मेवे लूट कर ले गए। एक ट्रक,
एक गाड़ी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। सबूत खत्म करने के लिए
सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भी लुटेरे साथ ले गए। कोल्ड स्टोर के मालिक का कहना
है कि हमें सुबह पता चला है कि लूट हुई है। दरस्सल,35 से 40 लुटेरे इस कोल्ड स्टोर आए और
डकैती कर फरार हो गए। करीब दो करोड़ रुपए के माल लूटने का अनुमान है। इस कोल्ड स्टोर में मजीठ मंडी ड्राई फ्रूट करियाना एसोसिएशन का सामान पड़ा
था।

