Posted by : achhiduniya 01 September 2024

नैनीताल जिले के दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक विधवा महिला ने नौकरी का झांसा तथा डरा धमका कर रेप करने का आरोप लगाया है। इसके बाद नैनीताल पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल,नैनीताल की लालकुआं विधान सभा के रहने वाले मुकेश बोरा जो कि दुग्ध संघ के अध्यक्ष है, उन पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। मुकेश बोरा पर ये आरोप दुग्ध संघ में काम करने वाली एक विधवा महिला ने लगाए हैं। पीड़ित महिला ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश लालकुआं पुलिस को दे दिए। जिसके बाद आरोपी बीजेपी नेता पर रेप और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता निवासी एक विधवा महिला ने प्रदेश की धामी सरकार के वरिष्ठ भाजपा नेता पर नौकरी परमानेंट दिलाने का 
झांसा देकर उसे दुष्कर्म और शोषण का आरोप लगाया है।  वहीं इस मामले में पीड़ित ने एक निजी चैनल को बताया कि भाजपा नेता मुकेश बोरा ने उसे अपने ऑफिस में बुलाया और डराया धमकाया और कहा कि अगर अपनी आवाज खोलेगी तो जान से मरवा दुंगा इसलिए तुझे चुप रहना होगा। महिला ने बताया कि उसके साथ कई बार रेप किया गया। उसके बाद मुकेश बोरा ने एक अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाया था। मुकेश बोरा के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद बीजेपी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। 

[दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा]




बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा है कि ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसमें कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा चाहे वो कोई भी हो किसी भी दल से हो। हम महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर हमेशा से सख्त हैं। बीजेपी की सरकार महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को हर हाल में रोकना चाहती है, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मुकेश बोरा नाम के व्यक्ति के खिलाफ एक महिला ने रिपोर्ट दी है। हमने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस जांच में जैसे तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। वहीं बीजेपी नेता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज होने के के बाद दुग्ध संघ ने मुकेश बोरा को उनके बाद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।  वहीं अभी तक बीजेपी की और से कोई कार्रवाई नहीं हुई।




वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मुकेश बोरा को पार्टी निष्कासित कर सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा है कि बीजेपी के लोग उद्दंड हो गए हैं। लगातार इस प्रकार के मामलों में उनके नाम सामने आ रहे हैं। सबसे पहले वन्तारा रिसोर्ट का मामला सामने आया, अंकिता भंडारी हत्या कांड में बीजेपी नेताओं का नाम सब से पहले सामने आया। वहां से ये सिलसिला शुरू हुआ, उसके बाद हरिद्वार में एक नाबालिग की हत्या और रेप की घटना में बीजेपी नेता का नाम सामने आया। फिर रुद्रपुर में नर्स की हत्या में बीजेपी नेताओं का नाम और उसके बाद सल्ट में उनका मंडल अध्यक्ष नाबालिग के साथ अत्याचार करते पकड़ा गया। अब ये हल्द्वानी में बीजेपी नेता के द्वारा रेप का मामला सामने आया वो भी विधवा महिला के साथ बीजेपी के नेताओं के नाम इस प्रकार की घटनाओं में सामने आ रहे हैं जो कि एक बड़ी चिंता की बात है। बेटी बचाओ का नारा देने वालों से ही बेटियों को बचाना पड़ेगा अब।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -