- Back to Home »
- Crime / Sex »
- अस्पताल में सोई महिला को निर्वस्त्र कर निकाला वीडियो पश्चिम बंगाल के कोलकाता में इसी महीने दूसरा कांड....
अस्पताल में सोई महिला को निर्वस्त्र कर निकाला वीडियो पश्चिम बंगाल के कोलकाता में इसी महीने दूसरा कांड....
Posted by : achhiduniya
15 September 2024
पश्चिम बंगाल के बीते महीने आरजी अस्पताल मे
महिला डॉक्टर रेप मर्डर की आग बुझी भी नहीं इसी महीने
की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर
तैनात नर्स के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार
किया गया था। यह घटना उस समय हुई थी जब नर्स उस व्यक्ति को ड्रिप लगा रही थी जिसे
तेज बुखार के कारण स्ट्रेचर पर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। इस घटना को लोग भूले भी नहीं
और अब कोलकाता के एक
सरकारी अस्पताल में 26 वर्षीय
महिला के साथ
एक स्वास्थ्यकर्मी ने छेड़छाड़ की है। महिला ने बताया कि जब वह सो रही थी, तब उसके संग छेड़छाड़ की गई है। वह अपने बच्चे के
इलाज के लिए अस्पताल में आई हुई थी। महिला की शिकायत के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब वह कोलकाता के बाल
स्वास्थ्य संस्थान (ICH) के बच्चों के वार्ड
में सो रही थी। जहां उसका बीमार बच्चा भर्ती था। पीड़ित महिला ने शिकायत में कहा
कि आरोपी शख्स की पहचान 26 वर्षीय
तनय पाल के रूप में हुई है, जो अस्पताल में
वार्ड बॉय के रूप में काम करता था। महिला
ने बताया कि आरोपी शख्स ने बच्चों के वार्ड में प्रवेश किया। उसे अनुचित तरीके से
छुआ और उसके कपड़े भी उतार दिए।
महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि
आरोपी ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया है। इस मामले की की शिकायत मिलने पर कोलकाता पुलिस ने
भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया
गया है। पुलिस ने आरोपी तनय पाल का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। उसे फोरेंसिक
जांच के लिए भेज गया है। पुलिस
ने कहा कि आरोपी तनय पाल को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)