Posted by : achhiduniya 14 September 2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जीविका दीदीयों ने नोडल अधिकारी अमरेश मोनू को चप्पलों से पीट डाला। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो जीविका दीदीयों ने ही बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित नोडल अधिकारी ने अपने उपर आपबीती भी मीडिया के सामने बताइ जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के नया भोजपुर में जीविका दीदियों ने नोडल अधिकारी की उस समय चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी, जब नोडल अधिकारी ने प्रदर्शन कर रही जीविका दीदियों का वीडियो बनाना शुरू किया। जीविका दीदियों ने मानदेय में बढ़ोतरी सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही थीं, इसी दौरान जब 
नोडल अधिकारी अमरेश मोनू वहां पहुंचे, तो उन्होंने प्रदर्शन कर रही जीविका दीदियों का वीडियो बनाना शुरू किया,जिससे जीविका दीदियां आक्रोशित हो गईं। पहले तो उन्होंने नोडल पदाधिकारी का मोबाइल छीनने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब वे लोग मोबाइल छीनने में असफल हुई तो उन्होंने नोडल पदाधिकारी को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।  इस घटना का वीडियो भी जीविका दीदियों ने बना लिया जो, अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। नोडल अधिकारी अमरेश मोनु ने बताया कि वह जिला के नोडल के रूप में पदस्थापित है, जहां भोजपुर में एक दीदी की सब्जी की दुकान देखने के लिए गए थे, जहां पास में ही जीविका दीदियों की काफी भीड़ लगी हुई थी।
इसी को देखने के लिए हम वहां चले गए कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही हैं या नहीं? इसी दौरान एक जीविका दीदी उठ कर आई और कहने लगी कि आप मोबाइल से वीडियो क्यों बना रहे हैं? इतना कहते ही मेरा मोबाइल छीनने का प्रयास करने लगी। मैं अपना मोबाइल नहीं दे रहा था। इसी क्रम में उन्हीं में से एक सुमित्रा दीदी ने मुझे चप्पल से पीटा। मोबाइल छीनने के क्रम में मेरे शर्ट को भी फाड़ दिया। मैं जैसे-तैसे वहां से भागा क्योंकि उनकी काफी संख्या थी। हालांकि इस घटना के बारे में जीविका दीदियों ने यह जानकारी दी है कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही थीं और नोडल अधिकारी ने उनका वीडियो बनाना शुरु किया। इसी वजह से नोडल पदाधिकारी को पीटा गया।  घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस ने जीविका दीदियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने जीविका  दीदियों को समझाया कि वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर सकती हैं, लेकिन उन्हें हिंसा करने का कोई अधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -