Posted by : achhiduniya 21 September 2024

आबकारी नीति से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद 17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राज निवास में आयोजित सादे कार्यक्रम में आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनके साथ आप विधायक गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। सुल्तानपुर माजरा से विधायक मुकेश अहलावत पहली बार दिल्ली सरकार में मंत्री बने हैं। जबकि गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन अरविंद केजरीवाल सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे। आप की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली के कालकाजी से विधायक हैं। अरविंद केजरीवाल सरका में वह शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, बिजली, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास मंत्री ​सहित कई अन्य विभागों के मंत्री थीं। वह आम आदमी 
पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी की भी सदस्य हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से 2003 में इतिहास में उन्होंने मास्टर डिग्री हासिल की थी।  आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही सदस्य हैं। सौरभ भारद्वाज दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से विधायक है। अरविंद केजरीवाल सरकार में वह स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन-कला संस्कृति भाषा, उद्योग, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री थे। इससे पहले वह दिल्ली जल बोर्ड के भी अध्यक्ष रह चुके हैं।
सौरभ भारद्वाज एक निजी कंपनी में माइक्रोचिप्स और कोडिंग एक्सपर्ट के रूप में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी। कैलाश गहलोत दिल्ली देहात के नजफगढ़ विधानसभा सीट से विधायक है। दिल्ली देहात के अहम नेता माने जाते हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार में वह परिवहन, राजस्व, प्रशासनिक सुधार, सूचना और प्रौद्योगिकी, कानून, न्याय और विधायी मामलों की जिम्मेदारी संभाल चुके है। 15 अगस्त को दिल्ली के छात्रसाल स्टेडियम में पूर्व  सीएम की जगह तिरंगा फहराने की वजह से वह सुर्खियों में भी आये थे। गोपाल राय आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी हैं।  वह दिल्ली सरकार में शामिल सबसे ज्यादा अनुभवी नेता हैं। 


अरविंद केजरीवाल सरकार में वह पर्यावरण व अन्य मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सदस्य हैं। अन्ना आंदोलन के समय से ही अरविंद केजरीवाल से जुड़े रहे हैं। इमरान हुसैन बल्लीमारान विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में उनकी पकड़ अच्छी है। वह दो बार के विधायक हैं। अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में खाद्य और नागरिक आपूर्ति और चुनाव मंत्री थे। जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटीज बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज के छात्र रहे है। दलित नेता मुकेश अहलावत दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं। मुकेश पहली बार के विधायक हैं। उन्हें 2020 में आप ने सुल्तानपुर से टिकट दिया था। उनसे पहले संदीप कुमार भी आप के टिकट से सुल्तानपुर माजरा से 2015 में विधायक निर्वाचित हुए थे। उसके पहले यह सीट कांग्रेस की गढ़ रही है। 1993 से लेकर 2013 तक का चुनाव कांग्रेस ने यहां से जीतती आई है। मुकेश अहलावत एक मात्र नया चेहरा हैं, जिन्हें आतिशी कैबिनेट में जगह मिली है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -