Posted by : achhiduniya 17 September 2024

 पुणे में गणपति मंदिर में पूजा करने के बाद मीडिया से बातचीत में MH-DCM अजित पवार ने कहा, हर कोई चाहता है कि उनका नेता मुख्यमंत्री बने। जब मैं यह कहता हूं तो मैं भी इसमें शामिल हूं लेकिन मुख्यमंत्री बनने के लिए बहुमत के आंकड़े तक पहुंचना होगा। हर किसी की इच्छा पूरी नहीं होती। अजित पवार ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह भी राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए काफी उत्सुक हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पवार ने आगे कहा,हर किसी की एक राय और इच्छा होती है, लेकिन हर किसी को वह नहीं मिलता जो वे चाहते हैं,लेकिन इसके लिए वोट देने का अधिकार डॉ.बाबासाहेब अम्बेडकर ने दिया है और यह वोटर्स के हाथ में है। 
इसके लिए 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 145 के आधे आंकड़े तक पहुंचना भी जरूरी है। हलांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी का महायुति गठबंधन प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा,हम सभी महागठबंधन सरकार को फिर से सत्ता में लाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। महागठबंधन की सरकार आने के बाद हम सब मिल-बैठकर मुख्यमंत्री के बारे में फैसला करेंगे। महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हाल ही में एनसीपी कार्यकर्ताओं ने अजित पवार को अगले मुख्यमंत्री के रूप में पेश करने वाले पोस्टर लगाए थे, जिसके बाद राज्य की सियासी हलचल और बढ़ गई थी। वहीं, राज्य के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने हाल ही में कहा था कि बीजेपी का संसदीय बोर्ड विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद पर फैसला लेगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -