- Back to Home »
- State News »
- रेप-मर्डर महिला डॉक्टर के पिता ने खोली PB-CM ममता बनर्जी की पोल....
Posted by : achhiduniya
11 September 2024
महिला डॉक्टर रेप
पीड़िता के पिता ने रोते हुए कहा,हम मामले में सीएम ममता
बनर्जी की भूमिका से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कोई काम नहीं किया। मेरी बेटी के
साथ जो घटना घटी, हम ये बात शुरू से
ही कह रहे हैं कि विभाग का एक आदमी इसमें शामिल है। हमें लगता है कि इस साल कोई भी
दुर्गा पूजा नहीं मनाएगा। अगर कोई मनाएगा तो खुशी से नहीं मनाएगा। क्योंकि सभी
बंगाल के लोग हैं और देश मेरी बेटी को अपनी बेटी मानता है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज
एवं हॉस्पिटल में हुए महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का मामला
गरमाया हुआ है।
इस मामले में रेप पीड़िता डॉक्टर के पिता का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल
की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया था कि कोलकाता के सरकारी
अस्पताल में पिछले महीने एक डॉक्टर से रेप और हत्या की घटना पर जन आक्रोश को लेकर
केंद्र साजिश रच रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इसमें कुछ वामपंथी दल भी
शामिल हैं। राज्य सचिवालय नबान्न में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में ममता ने यह भी
दावा किया कि उन्होंने मृत डॉक्टर के माता-पिता को कभी पैसों की पेशकश नहीं की।
उन्होंने लोगों से दुर्गा पूजा नजदीक होने पर उत्सवों की ओर लौटने का अनुरोध किया
था।

