- Back to Home »
- Politics »
- 10-12 या 20 बच्चे को जन्म नहीं दे रहे तो मुसलमानों की आबादी कैसे बढ़ रही..? झारखंड विधानसभा चुनाव बीजेपी सह-प्रभारी शर्मा
10-12 या 20 बच्चे को जन्म नहीं दे रहे तो मुसलमानों की आबादी कैसे बढ़ रही..? झारखंड विधानसभा चुनाव बीजेपी सह-प्रभारी शर्मा
Posted by : achhiduniya
28 October 2024
झारखंड
विधानसभा चुनाव 13 और 20
नवंबर को दो फेज में
होंगे और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। दुमका में मीडिया से
बातचीत में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,जैसे हनुमान ने लंका में आग लगाई थी तो
हमें भी घुसपैठियों के खिलाफ आग लगानी है। झारखंड को स्वर्ण भूमि बनाना है। घुसपैठियों के परिवार में आग लगेगा और झारखंड
स्वर्ण भूमि बनेगा। दरअसल,झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष
और विपक्ष के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। इस बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए
बीजेपी के सह-प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने घुसपैठ के
मुद्दे पर JMM के नेतृत्व वाली सरकार को फिर से घेरते हुए उन्होंने कहा है कि हम घुसपैठियों के
खिलाफ आग लगाएंगे और उन्हें भगाएंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के
सह-
प्रभारी सरमा ने आगे कहा,राज्य के संथाल परगना में आदिवासियों की
संख्या कम हो रही है। मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है। हर मुसलमान घुसपैठी नहीं है,लेकिन
हर पांच साल में मुसलमानों की संख्या कैसे बढ़ रही है?
एक परिवार क्या 10-12
या 20
बच्चे को जन्म दे
रहा है,अगर कोई इतने बच्चे को जन्म नहीं दे रहा है, तो जरुर बाहर से लोग आ रहे
हैं। ये तो सिंपल गणित है। हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद
जताते हुए हेमंत सरकार को घेरा। उन्होंने कहा,हम लोग चुनाव जीतेंगे। चुनाव जीतना मेन
प्राथमिकता नहीं है।


.jpg)