Posted by : achhiduniya 28 October 2024

मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस ने एंबुलेंस से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। यह एंबुलेंस एक निजी अस्पताल में लगी हुई है। इस एंबुलेंस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सहित कई नेताओं के फोटो भी लगे थे। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार और परिवहन के खिलाफ मुखबिरों को सक्रिय कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत मुखबीर से सूचना मिली कि एक फोर्स कंपनी की एंबुलेंस गाड़ी नंबर MH06 BW-5365 से दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ (डोडाचूरा) से भरे बोरे लेकर मंदसौर-जावरा से रतलाम, बदनावर होते हुए महाराष्ट्र की तरफ 
जाने वाले हैं। इसके बाद सेजावता फन्टा फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की गई। वहीं जैसे ही जावरा से फोर्स कंपनी की एंबुलेंस आते दिखी तो उसे घेराबंदी कर रोका गया। एंबुलेंस के अंदर दो व्यक्ति बैठे थे और उसमें काले रंग के प्लास्टिक के बोरे भरे हुए थे। इसके बाद पूछताछ पर एंबुलेंस चालक और उसके साथी ने अपना नाम रणजीत पिता गंगाराम मोडके, रूपेश माने पिता लक्ष्मण माने निवासी तला जिला रायगढ महाराष्ट्र बताया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के अंदर से 42 प्लास्टिक के बोरे भरे हुए मिले। इन बोरों में डोडाचूरा भरा हुआ था, जिसका वजन आठ क्विटल 39 किलो 850 ग्राम था। इसकी कीमत 17 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि उनकी एम्बुलेंस महाराष्ट्र के निजी अस्पताल में अटैच है। वे पहले भी दो-तीन बार एंबुलेंस से डोडाचूरा की तस्करी कर चुके हैं। उनका कहना है कि एंबुलेंस को पुलिस रोकती नहीं है, इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी वारदात को अंजाम दे रहे थे। एंबुलेंस पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार का फोटो लगा हुआ था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -